थैंक गॉड
- फोटो : social media
ये होगी 'थैंक गॉड' की कहानी
फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स (सिद्धार्थ मल्होत्रा) के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसका एक्सीडेंट हो जाता है, जो मूमेंट काफी इमोशनल होगा, लेकिन जब वह मरने के बाद चित्रगुप्त के पास यमलोक पहुंचता है, तो यहां से दर्शकों के लिए हंसी के ठहाके लगाने का इंतजाम किया गया है। यमलोक पहुंचते ही उस शख्स के काले चिट्ठे खोले जाते हैं और उसे आखिर में उसे अपने कर्मों को सुधारने का मौका दिया जाता है। हालांकि इन सबके बीच चित्रगुप्त और यमलोक में मौजूद लोगों को मॉर्डन लुक में दिखाया गया है। इन्ही सबके बीच कॉमेडी का तड़का लगाया गया है।