फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर ‘थलापति’ विजय का करिश्मा जारी, तमिलनाडु में टूट गया ‘बाहुबली’ का तिलिस्म

Fri, 05 Feb 2021 12:30 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मास्टर, बाहुबली - फोटो : फाइल फोटो
फिल्म ‘साहो’ के फ्लॉप होने के बाद अपनी अगली फिल्म ‘आदिपुरुष’ से अखिल भारतीय स्टार बनने की कोशिश में लगे अभिनेता प्रभास की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म रही ‘बाहुबली 2’ का तिलिस्म कम से कम तमिलनाडु में टूट गया है। पोंगल पर रिलीज हुई फिल्म ‘मास्टर’ ने सिनेमाघरों में 50 फीसदी क्षमता तक ही दर्शक बिठाने की अनुमति के बावजूद सिर्फ 19 दिन में उसकी कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मास्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
‘थलापति’ के नाम से मशहूर तमिल सिनेमा के नए सुपरस्टार विजय और खलनायक का किरदार निभा रहे विजय सेतुपति की फिल्म 'मास्टर' ने बड़े पर्दे पर रिलीज होने के साथ ही कई रिकार्ड तोड़ दिए हैं। आर्थिक सुस्ती के इस दौर में ‘मास्टर’ की बॉक्स ऑफिस पर इस बंपर कमाई ने फिल्म निर्माताओं के इस भरोसे को भी मजबूत किया है कि फिल्म अगर विशाल होगी, उसका संगीत अच्छा होगा और कहानी में कहने को कुछ नया होगा, तो दर्शक चेहरे पर मास्क बांधकर और जेब में सैनिटाइजर की बोतल लेकर भी सिनेमाघरों तक आएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
मास्टर - फोटो : फिल्म पोस्टर
फिल्म ‘मास्टर’ की कमाई पर नजर डालें तो यह कोविड के दौर की अब तक की सफल भारतीय फिल्मों में पहले स्थान पर है। इस फिल्म की अभी तक की कुल कमाई 250 करोड़ रुपये हो चुकी है। इसमें 141 करोड़ रुपये इसने अकेले तमिलनाडु के सिनेमाघरों से कमाए हैं। फिल्म के निर्माताओं और इसके वितरकों के बीच हालांकि फिल्म को रिलीज के दो हफ्ते बाद ही ओटीटी पर रिलीज कर देने से नाराजगी चल रही है, लेकिन सच ये भी है कि इस फिल्म से वितरकों ने फिल्म ‘बाहुबली 2’ से भी ज्यादा कमाई कर ली है।

4 of 5
मास्टर - फोटो : फाइल
फिल्म ‘मास्टर’ को रिलीज करते समय जो समझौता हुआ उसके हिसाब से फिल्म वितरकों और फिल्म प्रदर्शकों के बीच सिनेमा से होने वाली कमाई 80 और 20 के अनुपात में बंटनी है। इसे विस्तार से समझना चाहें तो फिल्म निर्माता से एक फिल्म वितरक कोई फिल्म एमजी (मिनिमम गारंटी) पर खरीदता है। वह इस फिल्म को फिर अलग अलग सिनेमाघरों को प्रदर्शन करने को देता है। 80-20 के अनुपात का मतलब है कि कुल कलेक्शन में से 80 फीसदी रकम वितरक को मिलेगी और 20 फीसदी रकम सिनेमाघर मालिक को।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मास्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
आंकड़े बताते हैं कि फिल्म वितरकों वाले हिस्से की कमाई के लिहाज से तमिलनाडु में फिल्म ‘मास्टर’ ने प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली 2’ को पीछे छोड़ दिया है। तमिलनाडु में सौ फीसदी दर्शक क्षमता के साथ ‘बाहुबली 2’ ने जहां 78 करोड़ रुपये की कमाई की थी वहीं ‘मास्टर’ अब तक 80 करोड़ रुपये कमाकर अपने वितरकों को दे चुकी है। तमिलनाडु में ‘बाहुबली 2’ की कुल कमाई 148 करोड़ रुपये रही है। ‘मास्टर’ अब तक इस मामले में 141 करोड़ रुपये कमाकर इस रिकॉर्ड से भी सिर्फ सात करोड़ रुपये पीछे है।

पढ़ें: अभिषेक के जन्मदिन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, पुरानी तस्वीरें साझा कर इस तरह दी शुभकामनाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें