फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में एनसीबी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन दिन में चार लोगों को किया गिरफ्तार

Fri, 05 Feb 2021 11:17 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सुशांत सिंह राजपूत केस में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की जांच जारी है। एनसीबी ने कार्रवाई करते हुए बीती रात दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बॉलीवुड ड्रग्स केस की चपेट में अभी तक कई बड़े चेहरे आए हैं। अब जांच एजेंसी ने सेलिब्रिटी मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला और बिजनेसमैन करण सजनानी को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI
एनसीबी ने गुरुवार को दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स केस को लेकर इन दोनों को अब गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा गुरुवार को एक अन्य ड्रग पेडलर की भी गिरफ्तारी हुई।


विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : instagram/sushantsinghrajput
एनसीबी अधिकारी ने बताया कि जगताप सिंह आनंद नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जगताप का संबंध करमजीत सिंह से है जो कि पहले ही ड्रग पेडलिंग केस में गिरफ्तार हो चुका है। अधिकारी ने कहा कि 'नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में जगताप सिंह आनंद को गिरफ्तार किया है। उसका संबंध एक अन्य आरोपी करमजीत सिंह से है।'

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
करण सजनानी पर आरोप है कि उसने अनुज केशवानी को ड्रग्स बेचा है। सुशांत ड्रग्स केस में अनुज को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं करण की महिला मित्र राहिला पर आरोप है कि वह ड्रग्स कारोबार की साजिश में शामिल हैं और उसे संरक्षण दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
बीते तीन दिन में एनसीबी ने सुशांत सिंह राजपूत केस में चार लोगों की गिरफ्तारी की है। इनमें ऋषिकेश पवार का नाम भी शामिल है। ऋषिकेश पवार पर सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स देने का आरोप है। वह अभिनेता का पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें