फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ठाकरे' की स्क्रीनिंग में ऐसा क्या हुआ जो भड़क गए डायरेक्टर और संजय राउत से भिड़ गए

Fri, 25 Jan 2019 02:27 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिजीत पानसे - फोटो : सोशल मीडिया
बाला साहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) की बॉयोपिक फिल्म 'ठाकरे' (Thackeray) शुक्रवार को रिलीज हो गई। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) बाला साहेब की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अभिजीत पानसे (Abhijit Panse) किया है। बीती शाम शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने मुंबई में 'ठाकरे' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। इसमें अलग-अलग फील्ड की कई बड़ी हस्तियों को बुलाया गया था। इस स्क्रीनिंग में अभिजीत पानसे भी पहुंचे थे लेकिन वह नाराज होकर वहां से चले गए।
विज्ञापन

2 of 5
अभिजीत पानसे - फोटो : सोशल मीडिया
बताया जा रहा है कि अभिजीत पानसे फिल्म की स्क्रीनिंग में देर से पहुंचे थे, इसलिए उनके बिना ही शो शुरू कर दिया गया। अभिजीत को यह बात अच्छी नहीं लगी। ऐसी भी खबरें हैं कि संजय राउत और उनके बीच किसी बात पर बहस भी हुई। 
विज्ञापन

3 of 5
ठाकरे - फोटो : फिल्म
वहीं कुछ लोग बता रहे हैं कि जिस थिएटर में स्क्रीनिंग रखी गई थी, वह पहले ही हाउसफुल हो चुका था। इस वजह से अभिजीत पानसे और उनकी फैमिली को सही सीट नहीं मिल पाई। उन्हें स्क्रीन के पास की सीट दी गई। इस तरह के व्यवहार से अभिजीत अपसेट हो गए और फिल्म को देखे बिना थिअटर से निकल गए। 

4 of 5
संजय राउत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय राउत ने पानसे को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। इस घटना का एक विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस विडियो में पानसे और संजय राउत बहस करते नजर आ रहे हैं।

देखें वीडियो...

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिजीत पानसे - फोटो : सोशल मीडिया
इस घटना के बाद राज ठाकरे की पार्टी 'महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना' के नेता संदीप देशपांडे ने पानसे से बात की। संदीप ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अभिजीत ने उनसे कहा कि वह ठाकरे से प्यार करते हैं, इसलिए उन्होंने यह फिल्म बनाई। इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में #I supportabhijitpanse भी लिखा। इस हैशटैग के साथ एमएनएस के कई फॉलोअर्स ने इस मामले पर ट्विट्स किए हैं।

देखें ट्वीट...
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें