फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर को मात देने वाली सोनाली ने बर्थडे पर पति को किया Kiss, ट्विटर पर लिखी इमोशनल पोस्ट

Fri, 25 Jan 2019 02:16 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sonali Bendre Goldie Behl - फोटो : twitter
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे बीते दिनों कैंसर की वजह से काफी सुर्खियों में रही थीं। कुछ दिन पहले सोनाली भारत वापस लौटी हैं जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी कि अभी आधी जंग बाकी है। सोनाली ब्रेंदे ने हाल ही में अपने पति गोल्डी बहल के जन्मदिन पर एक प्यारा सा पोस्ट किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Goldie Behl - फोटो : twitter
सोनाली ने गोल्डी बहल के बर्थ डे पर उन्हें खास अंदाज में ट्विटर पर बधाई दी। इसके साथ ही एक तस्वीर भी पोस्ट की है। सोनाली ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा - 'कुछ चीजों को सोशल नहीं बोलना ही बेहतर होता है बल्कि व्यक्तिगत तौर पर कहना ही सही होता है। बहुत सारा प्यार। जन्मदिन की ढेर सारी बधाई।'

 
विज्ञापन

3 of 5
sonali bendre - फोटो : instagram
सोनाली ब्रेंद्रे का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी हो रहा है। खास बात है कि सोनाली और उनके पति गोल्डी अपना जन्मदिन एक ही महीने में शेयर करते हैं। सोनाली का एक जनवरी को बर्थ डे होता है जबकि गोल्डी बहल का 24 जनवरी को। सोनाली के जन्मदिन पर गोल्डी का पोस्ट भी वायरल हुआ था जो काफी इमोशनल था। गोल्डी बहल ने खूबसूरत कैप्शन के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की थी। इस तस्वीर में गोल्डी सोनाली के सिर पर किस करते दिखे थे। 

4 of 5
sonali goldie - फोटो : twitter
गोल्डी बहल ने लिखा था- 'ऐसा माना जाता है कि आपका पार्टनर आपका अक्स होता है, आपकी ताकत होता है आपका अच्छा दोस्त भी होता है और सबसे ज्यादा आपकी प्रेरणा होता है, मगर आप मेरे लिए इन सब से भी ज्यादा हैं, भले ही 2018 का साल आपके लिए मुश्किल भरा रहा लेकिन मुझे आपकी हिम्मत और धैर्य पर गर्व है, आपने उन सभी को प्रभावित किया है जिन्होंने आपको करीब से जाना है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sonali Bendre - फोटो : Instagram
आपको बता दें, सोनाली बेंद्रे 4 महीने तक न्यूयॉर्क में इलाज करवाने के बाद भारत वापस लौटी हैं। सोनाली ने पोस्ट लिखा था- 'लोग कहते हैं कि दूरियां दिलों को करीब ला देती हैं। सच में ऐसा होता है। इन दूरियों ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। अपने शहर और घर से दूर न्यूयॉर्क में रहने के दौरान मेरी जिंदगी में बहुत कुछ हुआ। अब मैं वहां वापस आ रही हूं जहां मेरा दिल है । ये एक ऐसी फीलिंग है जिसे मैं बता नहीं सकती लेकिन कोशिश कर रही हूं। अपने परिवार और दोस्तों को खुश देखने के लिए मैं बेताब हूं ।' सोनाली ने ये भी बताया कि उनकी कैंसर की जर्नी अभी तक खत्म नहीं हुई है। यह अभी इंटरवल है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें