फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kriti Sanon: अयोध्या जाने के सवाल पर ‘आदिपुरुष’ की जानकी ने काटी कन्नी, अब शाहिद कपूर को मान चुकीं अपना गुरु

Thu, 18 Jan 2024 09:48 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्माता-निर्देशक रामानंद सागर के धारावाहिक ‘रामायण’ की सीता यानी अभिनेत्री दीपिका चिखलिया अयोध्या पहुंच चुकीं हैं। इस धारावाहिक में राम बने अभिनेता अरुण गोविल और लक्ष्मण बने सुनील लहरी भी रामधाम में हैं। लेकिन, बीते साल रिलीज हुई रामकथा पर बनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ की जानकी को राम मंदिर से जुड़ा सवाल तक रास नहीं आ रहा। हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म मानी गई ‘आदिपुरुष’ की जानकी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद भी अयोध्या कब जाएंगी, उन्हें नहीं पता!
Heroes in Uniform: वर्दी पहनकर वतन पर कुर्बान होने निकली बॉलीवुड सेना, ऋतिक रोशन के बाद ये सितारे भी कतार में
 
विज्ञापन

2 of 5
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘आदिपुरुष’ की जानकी यानी अभिनेत्री कृति सेनन की नई फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का ट्रेलर गुरुवार की शाम मुंबई में लॉन्च हुआ। इस फिल्म में कृति सेनन पहली बार अभिनेता शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन साझा कर रही हैं। सवाल जवाब  के दौरान कृति सेनन ने कहा, 'फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' एक अलग तरह की प्रेम कहानी है। काफी समय से मैं इस जॉनर की फिल्म करना चाह रही थी।’  
विज्ञापन

3 of 5
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्माता दिनेश विजन की तकरीबन हर फिल्म में कृति होती ही होती हैं। दिनेश की ही फिल्म 'मिमी' के लिए सर्वश्रेष्छ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। और, ऐसा ही कुछ बेहतरीन अभिनय उन्होंने अपनी इस नई फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान भी किया। हुआ यूं कि जब अभिनेत्री कृति सेनन से यह सवाल किया गया कि क्या वह अयोध्या प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जा रही हैं। उनके बचाव के लिए कार्यक्रम होस्ट ने ढाल का काम किया। बात आगे बढ़ाने की कोशिश की गई और कहा गया कि अगला सवाल पूछा जाए।

4 of 5
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
थोड़ी देर बाद कृति सेनन से फिर पूछा गया कि क्या वह अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में या उसके बाद कभी अयोध्या जाने के सवाल का जवाब देना चाहेंगी? कृति सेनन के चेहरे के भाव बदल गए। उनके लब खामोश रहे और आंखों ने इशारा किया कि वह इस सवाल का जवाब फिर कभी देना चाहेंगी। कृति सेनन इसके बाद लौटकर फिर अपनी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर हो रहे सवालों के जवाब देने में व्यस्त हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में पहली बार अभिनेत्री कृति सेनन अभिनेता शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन साझा कर रही हैं। दोनों ने इस मौके पर परंपरानुसार एक दूसरे की खूब तारीफें कीं। कृति की मानें तो शाहिद के पहले जितने भी कलाकारों के साथ उन्होंने काम किया सब शूटिंग पर नर्वस हो जाते रहे हैं, क्योंकि कृति सेनन ने गुरुवार को साफ कहा, 'शाहिद कपूर पहले ऐसे एक्टर हैं, जिन्हें मैंने शूटिंग पर कभी नर्वस नहीं देखा। पहली ही मुलाकात में मैंने उनको अपना गुरु मान लिया। हम जल्द ही साथ में एक और फिल्म करने वाले हैं।' 
TBMAUJ Trailer: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का ट्रेलर जारी, रोबोट बनीं कृति के प्यार में दीवाने दिखे शाहिद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें