फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तेरे नाम' के लिए अनुराग कश्यप ने सलमान खान को दी थी ऐसी सलाह कि प्रोड्यूसर ने फेंककर मार दिया था गिलास

Fri, 21 Jan 2022 09:22 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anurag kashyap - फोटो : insta
सलमान खान की फिल्म तेरे नाम आज भी लोगों को याद रहती है। साल 2003 में आई ये फिल्म उस समय सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट एक्ट्रेस भूमिका चावला नजर आईं थीं। 'तेरे नाम' में सलमान खान को राधे के रोल में दिखाया गया था जो कॉलेज का बिगड़ा हुआ लड़का होता है, तभी कॉलेज में भूमिका चावला यानी निर्जला की एंट्री होती है। जो एक साधारण पुजारी की सीधी-साधी लड़की है। राधे को निर्जला से प्यार हो जाता है और यहीं से कहानी में एक के बाद एक ट्विस्ट आते हैं। ये फिल्म एक लव ट्रेजेडी थी। इस फिल्म को कौशिक सतीश  ने निर्देशित किया था, लेकिन उनसे पहले इस फिल्म को अनुराग कश्यप डायरेक्ट करने वाले थे। इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा है कि अनुराग कश्यप को निर्देशक ने गिलास फेंक कर मारा था।
विज्ञापन

2 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला मुंबई
 'तेरे नाम' साउथ फिल्म 'सेतु' का रीमेक थी। साउथ में सेतु फिल्म अच्छा कारोबार कर रही थी इसलिए कई प्रोड्यूसर इसके हिंदी रीमेक के राइट्स खरीदना चाहते थे। आखिरकार इस फिल्म के राइट्स राम गोपाल वर्मा को मिल गए। इस फिल्म को लिखने का काम राम गोपाल वर्मा ने अनुराग कश्यप को दिया, लेकिन फिल्म पर काम नहीं हो पा रहा था। इसके बाद बोनी कपूर ने राम गोपाल वर्मा से कहा कि फिल्म के राइट्स वह उन्हें दे दें। इसके बाद तेरे नाम के राइट्स बोनी कपूर के मिल गए और फिल्म की स्क्रिप्ट में बदलाव के साथ ही हीरो को भी बदला गया। आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए पहले अभिनेता संजय कपूर को चुना गया था लेकिन बाद में सलमान खान को कास्ट किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला मुंबई
इस फिल्म को निर्देशित करने की जिम्मेदारी भी अनुराग कश्यप को दे दी गई। बॉलीवुड फिल्मों में अनुराग को लीक से हटकर समाज की सच्ची कहानियों पर फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। इसी के साथ वह हर चीज को बिलकुल रियलस्टिक तरीके से फिल्माने के लिए जाने जाते हैं। जब सलमान खान को इस फिल्म के लिए चुना गया तो उनकी मीटिंग अनुराग कश्यप के साथ करवाई गई।

4 of 5
anurag kashyap, salman khan - फोटो : insta
जैसे कि सभी को पता है कि अनुराग कश्यप रियलस्टिक सिनेमा के लिए पहचाने जाते हैं। अब जबकि फिल्म की कहानी स्मॉल टाउन के लड़के की थी तो उसका लुक भी तो वैसा ही होना चाहिए। सलमान इस भूमिका में फिट नहीं बैठ रहे थे क्योंकि उनका लुक कहीं से भी छोटे शहर के लड़के की तरह नहीं लग रहा था। अनुराग खुद स्मॉल टाउन से आते हैं ऐसे में उन्हें पता था कि वहां के लड़के कैसे होते हैं कैसे रहते हैं। हालांकि वह सलमान से इस बात को करने से थोड़ा हिचक रहे थे लेकिन उन्होंने फिर भी सलमान को सलाह दी के वह अपनी छाती पर बाल उगा लें। इस बात को सुनने के बाद सलमान ने कुछ नहीं कहा और मीटिंग के बाद सभी वहां से उठकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला
अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में बात करते हुए बताया था कि अगले दिन उनके पास प्रोड्यूसर ने फोन करके उन्हें मिलने के लिए बुलाया। अनुराग जैसे ही वहां पहुंचे तो प्रोड्यूसर ने एक कांच का गिलास फेंककर मारा जो दीवार से टकराकर चूर-चूर हो गया। अनुराग के कुछ कहने से पहले ही प्रोड्यूसर ने चिल्लाते हुए कहा, साले तू सलमान को बाल उगाने के लिए बोलेगा। इसके बाद इस फिल्म को अनुराग कश्यप की जगह कौशिक सतीश ने निर्देशित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें