फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irrfan Khan: ऐसा अभिनेता जो आंखों से करता था एक्टिंग, उनके ये 10 डायलॉग आज भी लोगों के दिलों में हैं जिंदा

Fri, 29 Apr 2022 08:25 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
इरफान खान - फोटो : अमर उजाला
इरफान खान की गिनती इंडस्ट्री के सबसे मंझे हुए कलाकारों में होती है। कैंसर की वजह से बॉलीवुड का सबसे टैलेंटेड एक्टर अब हमारे बीच नहीं है। इस खतरनाक बीमारी से लंबे समय तक जंग लड़ने के बाद 29 अप्रैल को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। वह अब हमारे बीच नहीं है लेकिन अपनी उम्दा एक्टिंग की वजह से आज भी वह लोगों के दिलों में जिंदा हैं। अपने फिल्म करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक शानदार परफॉर्मेंस दी है। आज हम आपको उनके 10 डायलॉग्स से रूबरू कराएंगे जो आज भी लोगों के जुबान पर हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- द किलर

पिस्टल की ठंडी नली जब कनपटी पर लगती है न तब जिंदगी और मौत का फर्क समझ आता है
इरफान का यह मशहूर डायलॉग फिल्म द किलर का है। यह फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। द किलर में उनके अलावा इमरान हाशमी और निशा कोठारी ने भी अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

3 of 11
फिल्म हासिल का दृश्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म- हासिल

तुमको याद रखेंगे गुरु 
फिल्म हासिल का यह जबरदस्त डायलॉग आज भी लोग बोला करते हैं। इस फिल्म में इरफान ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी थी। तिग्मांशु धूलिया की यह फिल्म आज भी लोग देखा करते हैं।

4 of 11
life in a metro - फोटो : social media
फिल्म-लाइफ इन अ मेट्रो

ये शहर जितना हमें देता है, बदले में उससे कहीं ज्यादा हमसे ले लेता है
इरफान खान की यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म का निर्देशन अनुराग बासु ने किया था। डायलॉग के साथ फिल्म के गाने भी काफी सुपरहिट रहे थे। 
विज्ञापन

5 of 11
पीकू - फोटो : Social Media
फिल्म-पीकू

डेथ और शिट, ये दो चीजें किसी को कहीं भी, कभी भी आ सकती हैं
फिल्म पीकू इरफान खान के करियर की सफल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में वह दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखे थे। फिल्म का यह डायलॉग लोगों को आज भी हंसने पर मजबूर कर देता है।
विज्ञापन

6 of 11
पान सिंह तोमर फिल्म का दृश्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म-पान सिंह तोमर

बीहड़ में बागी होते हैं, डकैत मिलते हैं पार्लियामेंट में
इस फिल्म में इरफान खान की जबरदस्त परफॉरमेंस देखने को मिली थी। उनका यह डायलॉग उस समय काफी फेमस हुआ था।
विज्ञापन

7 of 11
jazbaa
फिल्म-जज्बा

रिश्तों में भरोसा और मोबाइल पर नेटवर्क ना हो तो लोग गेम खेलने लगते हैं
फिल्म जज्बा में इरफान खान के कई डायलॉग ने सुर्खियां बटोरी थीं। उनके इस डायलॉग पर आज भी लोग सोशल मीडिया पर रील्स बनाते हैं।

8 of 11
हिंदी मीडियम रिव्यू - फोटो : SELF
फिल्म-हिंदी मीडियम

ये हेडमास्टर हेडमास्टर नहीं है जी, ये बिजनेसमैन है। आजकल की पढ़ाई पढ़ाई नहीं है जी, ये धंधा है धंधा

इरफान खान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। फिल्म में उनकी कॉमिक टाइमिंग को भी काफी पसंद किया गया था। 

9 of 11
Saheb Biwi Aur Gangster Returns - फोटो : amar ujala mumbai
फिल्म-साहेब, बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स 

हमारी तो गाली पर भी ताली बजती है
इरफान खान को उनके अलग अंदाज के लिए जाना जाता था। किसी भी फिल्म में वह अपने डायलॉग से जान फूंक देते थे। साहेब बीवी और गैंगस्टर का उनका यह डायलॉग भी काफी फेमस हुआ था।

10 of 11
फिल्म गुंडे - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म-गुंडे

लकीरें बहुत अजीब होती हैं। खाल पे खिंच जाएं तो खून निकाल देती हैं और जमीन पर खिंच जाएं तो सरहदें बना देती हैं। 

फिल्म गुंडे में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर नजर आए थे, लेकिन इरफान की मौजूदगी की वजह से यह फिल्म अलग लेवल तक पहुंच गई। फिल्म में उनके इस डायलॉग पर सिनेमाघरों में लोगों ने काफी तालियां बजाई थीं।
विज्ञापन

11 of 11
Rishi Kapoor and Irrfan Khan D Day film - फोटो : social media
फिल्म- डी-डे

सिर्फ इंसान गलत नहीं होते, वक्त भी गलत हो सकता है

इरफान का ये डायलॉग फिल्म डी-डे का है। इस फिल्म में उनके काम की खूब तारीफ हुई थी। फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया था। इस फिल्म में ऋषि कपूर, अर्जुन रामपाल श्रुति हासन भी नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें