फिल्म ‘आदिपुरुष’ को जारी करते समय भारतीय संस्कृति, देश में प्रचलित धर्म कथाओं और पौराणिक चरित्रों को लेकर सजगता न दिखाने को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के निशाने पर आए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) अब अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। इसी के चलते इसके सदस्यों ने इस बार फिल्म देखते समय एक फिल्म के लिए फिल्माए गए शिव तांडव को पूरा का पूरा हटाने के निर्देश दिए हैं। सेंसर बोर्ड के इस फैसले पर फिल्म के निर्माता शंकर नायडू ने निराशा जताई है।