फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamannaah Bhatia: शकीरा से तुलना किए जाने पर तमन्ना भाटिया ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- मानना पड़ेगा...!

Mon, 10 Jul 2023 01:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और साउथ की बोल्ड और हॉट एक्ट्रेस में शुमार तमन्ना भाटिया इन दिनों अपने डांस नंबर 'कावाला'को लेकर चर्चा में हैं। यह गाना फिल्म 'जेलर' का है, जिसमें एक्ट्रेस रजनीकांत के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। रिलीज के बाद से ही यह गाना जबर्दस्त तरीके से वायरल हो रहा है। गाने में उनका लुक खूब पसंद किया जा रहा है। उनकी तुलना पॉप सिंगर शकीरा से की जा रही है। अब इस पर तमन्ना ने प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : social media
बता दें कि इस गाने में तमन्ना का लुक बिल्कुल जुदा है। वह कलरफुल स्टाइलिश ड्रेस में नजर आ रही हैं। गाना रेतीले एरिया में फिल्माया गया है। तमन्ना का धमाकेदार डांस देखने के बाद फैंस को शकीरा की याद आने लगी। इतना ही नहीं, कुछ फैंस ने शकीरा के इस 'कवाला' वीडियो को शकीरा के 'वाका वाका' सॉन्ग के साथ मिक्स किया है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
Kangana Ranaut: 'ये एडवेंचर का टाइम नहीं है', कंगना रणौत ने फैंस को दी हिमाचाल प्रदेश ना जाने की सलाह
विज्ञापन

3 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक फैन ने यह वीडियो ट्विटर पर शेयर की है। इसमें देखा जा सकता है कि मूल रूप से यह 'कावाला' सॉन्ग है, लेकिन बैकग्राउंड में जो गाना बज रहा है वह वाका वाका है। दिलचस्प बात यह है कि यह गाना तमन्ना के डांस के साथ पूरी तरह मैच कर रहा है। इसे शेयर करते हुए फैन ने लिखा है, 'इंडियन शकीरा।' इस पर तमन्ना भाटिया ने बड़ा ही दिलचस्प रिएक्शन दिया है।

4 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
तमन्ना ने फैन के इस ट्वीट को रिट्वीट किया है। इसके साथ लिखा है, 'यह मानना पड़ेगा कि यह सिंक वाकई में बहुत प्यारा है।' इस पोस्ट पर यूजर्स के भी काफी मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इस वीडियो ने तो दिन बना दिया।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'तमन्ना के गाने की कोरियोग्राफी वाका वाका गाने जैसी लग रही है।' एक यूजर ने लिखा, 'यह गाना देखने में बहुत ही मेजदार लग रहा है।'
SSMB29: RRR से कहीं ज्यादा बड़ी होगी SSMB29, राजामौली के पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
तमन्ना के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों वह 'लस्ट स्टोरीज 2' के एक सेगमेंट में नजर आईं। इसमें अपने इंटीमेट सीन्स को लेकर वह काफी खबरों में छाई रहीं। वहीं बात करें फिल्म 'जेलर' की तो यह 10 अगस्त को रिलीज होगी। इसमें जैकी श्रॉफ, मोहनलाल, राम्या कृष्णन और प्रियंका अरुल मोहन जैसे सितारे भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें