फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद : तेलुगु एक्ट्रेस गायत्री की भीषण सड़क दुर्घटना में मौत, महज 26 साल ही थी उम्र

Mon, 21 Mar 2022 12:36 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गायत्री उर्फ डॉली डी क्रूज - फोटो : social media
पिछले कुछ सालों में सिनेमा इंडस्ट्री ने अपने कई सितारों को खोया है। अब खबर है कि मशहूर तेलुगु एक्ट्रेस 'गायत्री' उर्फ 'डॉली डिक्रूज' का निधन हो गया है। खबरों की मानें तो कार दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक होली पार्टी से लौटते समय उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। वह एक दोस्त के साथ यात्रा कर रही थीं। हैदराबाद के गाचीबोवली में उनकी कार एक डिवाइडर से जा टकराई। गायत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दोस्त राठौड़ ने अस्पताल में दम तोड़ा। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गायत्री उर्फ डॉली डी क्रूज - फोटो : social media
26 साल की उम्र में मौत
गायत्री, जिन्हें डॉली डी क्रूज़ के नाम से भी जाना जाता था, उन्हें तेलुगु वेब सीरीज 'मैडम सर मैडम अंते' से लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने अपने यू्ट्यूब चैनल, जलसा रायुडू के माध्यम भी खूब लोकप्रियता हासिल की। 18 मार्च को अभिनेत्री का निधन हो गया, वह केवल 26 वर्ष की थीं।

 
विज्ञापन

3 of 5
गायत्री उर्फ डॉली डी क्रूज - फोटो : social media
एक और महिला की मौत
कथित तौर पर, कार ने एक राहगीर महिला को टक्कर मार दी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। 18 मार्च को होली समारोह के बाद गायत्री अपने दोस्त राठौड़ के साथ घर लौट रही थीं। इसी बीच एक महिला कार से आकर टकरा गई और इसकी वजह से कार का नियंत्रण खो गया और डिवाइडर से टकरा गई। गायत्री को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया, जबकि राठौड़ को पास के अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण अस्पताल में उनकी भी मौत हो गई।  

 

4 of 5
सुरेखा वाणी - फोटो : social media
सुरेखा वाणी ने साझा की खबर
गायत्री के निधन की खबर उनकी सह-अभिनेत्री सुरेखा वाणी ने साझा की, जिन्होंने शो में उनकी ऑन-स्क्रीन मां की भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस खबर को साझा करते हुए लिखा, "आप इस मां को कैसे छोड़ कर जा सकती हैं। वास्तव में तुम्हारे साथ बिताया हुआ समय सबसे अच्छा था। फिर भी मुझे इस पर विश्वास नहीं हो रहा है..! क्या आप जल्द ही वापस आ सकती हैं, एक अच्छी पार्टी होगी। बहुत कुछ साझा करना है..! एक साथ करने के लिए बहुत कुछ। आओ न आओ ..! यह हमें छोड़ने के जाने का समय नहीं है। मैं आपको याद नहीं करना चाहती हूं। लव यू ।"
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गायत्री उर्फ डॉली डी क्रूज - फोटो : social media
गायत्री से जुड़ी इस दुखद खबर ने पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके फैंस भी सदमे में हैं, वह इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि महज 26 साल की उम्र में ही गायत्री की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें