फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्वेता तिवारी ने पति पर लगाए आरोप तो अभिनेत्री ने की आत्महत्या, ये हैं हफ्ते की टीवी की 5 खबरें

Wed, 14 Aug 2019 11:36 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Shweta Tiwari, Kapil Sharma, Pradnya Parkar - फोटो : file photo
'बुद्धू बक्सा'(Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
विज्ञापन

2 of 6
Shweta Tiwari, Abhinav and Palak Tiwari - फोटो : file photo
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभिनव को गिरफ्तार कर लिया है। श्वेता के मुताबिक, अभिनव ने उनकी बेटी पलक के साथ मारपीट की। पुलिस थाने के बाहर श्वेता को उनकी बेटी पलक के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान वह जोर-जोर से रोती नजर आ रही थीं। हालांकि मामला बढ़ता देख श्वेता की बेटी पलक ने इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा पोस्ट किया। इस पोस्ट में पलक ने असलियत बताई है। 

यह भी पढ़ें:- सौतेले पिता के नाम श्वेता तिवारी की बेटी ने पोस्ट में किए 5 बड़े खुलासे, असलियत हिला देगी
विज्ञापन

3 of 6
Marathi Tv actress Pradnya Parkar with daughter - फोटो : twitter
मुंबई से एक बुरी खबर आई है। 40 साल की मराठी अभिनेत्री ने बेटी को मौत के घाट उतारकर खुद भी आत्महत्या कर ली। इस खबर ने टीवी इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। इस मराठी टीवी अभिनेत्री का नाम प्रदन्या पारकर (Pradnya Parkar) है। प्रदन्या के घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें अभिनेत्री ने खुद इस बात को कबूला है। पुलिस के मुताबिक प्रदन्या पारकर आर्थिक परेशानी से गुजर रही थीं और लंबे वक्त से उन्हें कोई भी एक्टिंग का काम नहीं मिल रहा था।

यह भी पढ़ें:- पैसे-पैसे की मोहताज हो चुकी टीवी एक्ट्रेस ने 17 साल की बेटी का कत्ल कर आत्महत्या की 

4 of 6
Tina Philip and Nikhil Sharma - फोटो : social media
'एक ब्रह्म सर्वगुण संपन्न', 'एक आस्था ऐसी भी' और 'एक भ्रम: सर्वगुण संपन्न' जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकीं अभिनेत्री टीना फिलिप ने सगाई कर ली है। उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड-एक्टर निखिल शर्मा संग दिल्ली में सगाई की है। ये दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। खबरों की मानें निखिल शर्मा और टीना फिलिप की पहली मुलाकात टीवी सीरियल 'एक आस्था ऐसी भी' की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस शो में इन दोनों ने बहन-भाई का किरदार निभाया था। निखिल शर्मा और टीना फिलिप की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 
विज्ञापन

5 of 6
Kartik, Kapil Sharma, Kundali Bhagya - फोटो : file photo
कौन सा सीरियल किस नंबर पर रहा यह जानने के लिए हर कोई उत्सुक रहता है। इस हफ्ते की बार्क रिपोर्ट आ गई है जिसमें टॉप 5 में कौन से सीरियल को एंट्री मिली इसका खुलासा हो चुका है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) सीरियल ने इस हफ्ते 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) को पछाड़कर नंबर एक पर कब्जा जमा लिया है। दूसरे नंबर पर 'कुंडली भाग्य' और तीसरे नंबर पर 'कुमकुम भाग्य' रहा। जबकि कपिल का शो पांचवें नंबर पर रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Rani Chatterjee - फोटो : file photo
'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 10 (Khatron Ke Khiladi 10) की शूटिंग बुल्गेरिया में चल रही है। हर बार की तरह इस बार भी शो की कमान रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के हाथों में है जो कंटेस्टेंट का खतरों से सामना करवा रहे हैं। इस बीच इस शो से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक शो से पहला एविक्शन किसका होगा नाम का खुलासा हो चुका है। यह कोई और नहीं जानी मानी भोजपुरी स्टार हैं। स्पॉट ब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक इस रियलिटी शो में पहले ही हफ्ते जिस सेलिब्रिटी को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा वह एक भोजपुरी स्टार है। इस अभिनेत्री का नाम रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें