फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन की मारः आर्थिक तंगी झेल रही अभिनेत्री ने पैसों के लिए बेच दिए अवॉर्ड्स, फैंस ने उठाया मदद का जिम्मा

Wed, 19 May 2021 09:44 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पावला स्यामाला - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी भी थमी नहीं है और आए दिन लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं। एक तरफ तो लोगों में कोरोना संक्रमित होने का भय है दूसरी तरफ लॉकडाउन के चलते लोग भुखमरी और तनाव से भी परेशान हो रहे हैं। कोरोना वायरस की इस लहर ने लोगों की जिंदगियां और नौकरियां दोनो ही छीन ली है। मनोरंजन जगत भी इस महामारी से अछूता नही हैं। एक तरफ जहां बड़े सितारों के लिए ये सिर्फ घरों में कैद हो जाने तक की बात है तो वहीं दूसरे कलाकारों के लिए उनकी रोजी-रोटी इस लॉकडाउन के चलते छिन चुकी है। बुजुर्ग कलाकार इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं और उनका ज्यादा नुकसान हो रहा है। बहुत से कलाकार लॉकडाउन में तंगहाली का सामना कर रहे हैं। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री पावला स्यामाला( Pavala Syamala) भी आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। यहां तक कि उन्हें पैसों के लिए अपने अवॉर्ड्स तक बेचने पड़े। अब सोशल मीडिया पर कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पावला स्यामाला - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण भारतीय इंडस्ट्री में पावला स्यामाला मशहूर अदाकारा हैं। उन्हें पर्दे पर उनकी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता हैं। करीब 250 फिल्मों में काम कर चुकीं पावला आज पाई पाई की मोहताज हो चुकी हैं। यहां तक कि उन्हें पैसों के लिए अवॉर्ड बेचना पड़ा ताकि वो अपने घर का खर्चा चला सकें। उनके पास कमाई का कोई जरिया नहीं बचा है।
विज्ञापन

3 of 5
पावला स्यामाला - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने कहा कि, 'मैंने गरीबी देखी है लेकिन ऐसी तंगहाली पहली बार देख रही हूं। मुझे इस गरीबी से डर लग रहा है।मेरी बेटी पिछले कुछ महीनों से पैर में लगी चोट की वजह से बिस्तर पर पड़ी हुई है। उसे टीबी की बीमारी है और हर महीने उसके इलाज के लिए 10 हजार से ज्यादा का खर्च आता है। मैंने अपने अवॉर्ड बेच दिए क्योंकि कोरोना के डर से कोई मदद के लिए आगे नहीं आ रहा है और मेरी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रहीं'।



 

4 of 5
पावला स्यामाला - फोटो : Twitter
एक चैनल से बात करते हुए अभिनेत्री ने आगे कहा कि, 'तेलंगाना सरकार द्वारा बुजुर्गों को जो पेंशन दी जाती थी वो पिछले कुछ महीनों से नहीं मिल रही है। अपने लिए और मेरी बीमार बेटी के लिए दो वक्त की रोटी की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है'। बता दें कि पिछले हफ्ते कॉमेडियन कल्याणी ने उनकी 10 हजार रुपयों की मदद की थी। वहीं सुपरस्टार अभिनेता पवन कल्याण और चिरंजीवी भी उनकी मदद के लिए आगे आ चुके हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पावला स्यामाला - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री 'नेनु लोकल' और 'माथु वाडालारा' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अब उनके पास कमाई का कोई जरिया नहीं बचा है। सरकारी योजना के तहत उन्हें मुश्किल वक्त में पेंशन नहीं मिल पा रही है। मनोरंजन जगत के सितारों की ये स्थिति काफी भयावह है और इससे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि आखिर उनकी समस्या का समाधान कैसे होगा। उम्मीद है कि इस अपील के बाद बहुत से सितारे उनकी मदद के लिए आगे आ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें