फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: शिक्षा का असली महत्व समझाती हैं ये फिल्में, मनोरंजन करने के साथ गंभीर मुद्दों पर भी उठाए सवाल

Tue, 05 Sep 2023 09:49 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में सभी विषयों पर आधारित फिल्में बनती रहती हैं, जिनसे दर्शकों को बहुत अच्छी सीख मिलती है। ऐसे ही शिक्षा पर आधारित फिल्में भी अक्सर बॉलीवुड में बनाई जाती हैं, जिनमें अलग अलग तरीके से शिक्षा प्रणाली या छात्रों के जीवन के बारे में बताया जाता है। वहीं कुछ फिल्में शिक्षा का असली महत्व समझाती हैं। शिक्षा पर आधारित कई फिल्मों को दर्शकों ने खूब देखा और पसंद भी किया तो चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जो शिक्षा पर आधारित हैं...
विज्ञापन

2 of 11
तारे जमीन पर - फोटो : सोशल मीडिया
तारे जमीन पर
साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'तारे जमीन पर' शिक्षा के विषय पर आधारित है। फिल्म में आमिर खान ने एक आर्ट टीचर की भूमिका निभाई है, जो बच्चों को मनोरंजक और रोमांचक तरीके से पढ़ाने विश्वास करते हैं, जिसके लिए वह अपने छात्रों गाकर और खेल खेल में पढ़ाते हैं। वहीं, उनकी क्लास में पढ़ने में कमजोर छात्र ईशान अवस्थी पर उनका पूरा ध्यान रहता है। ऐसे में वह ईशान के अंदर के हुनर को पहचान कर उसे उसके अच्छे भविष्य की ओर सही राह पर ले जाते हैं। फिल्म में शिक्षक और छात्र के बीच का मजबूत बंधन दिखाया है, जिसमें एक शिक्षक कमजोर बच्चे को पढ़ाने और उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटते।
विज्ञापन

3 of 11
3 इडियट्स - फोटो : social media
3 इडियट्स
साल बाद साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म '3 इडियट्स' में शिक्षा के प्रति छात्रों के प्रेम को दर्शाया गया है। फिल्म के माध्यम से बताया गया कि बच्चे का जिस विषय में ज्यादा रुझान हो उसे वहीं करने दें। ऐसे में तीन छात्रों की जिंदगी पर आधारित फिल्म '3 इडियट्स' में यह भी बताया गया कि बोझ के साथ पढ़ने में फायदा नहीं है, बल्कि विषयों से प्यार करके उसे पढ़ना होगा, तभी इसमें तरक्की कर पाएंगे। इस फिल्म को देखने के बाद कई ऐसे छात्र हैं, जो इस फिल्म से बहुत ही प्रेरित हुए। फिल्म में आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

4 of 11
चल चलें - फोटो : Social media
चल चलें
साल 2009 में ही आई फिल्म 'चल चलें' में भी छात्रों पर एकेडमिक प्रेशर को दिखाया गया। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में अभिभावक के शैक्षिक दबाव के चलते एक बच्चा आत्महत्या कर लेता है। इसके बाद इस बच्चे की आत्महत्या की खबर पूरे देश में फैल जाती है, जो एजुकेशन सिस्टम और अभिभावक के जरूरत से ज्यादा दबाव की तस्वीर देश के सामने पेश करता है।
विज्ञापन

5 of 11
पाठशाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पाठशाला
साल 2012 में रिलीज हुई शिक्षा पर आधारित फिल्म 'पाठशाला' में शिक्षा प्रणाली के कमियों को दिखाया गया है। शाहिद कपूर इस फिल्म में एक डांस टीचर होते हैं, जो स्कूल के प्रशासनिक तौर-तरीके, अध्यापकों के रवैये और बच्चों पर ज्यादा प्रेशर के खिलाफ जाकर सिस्टम को बदलने का प्रयास करते नजर आते हैं। अपने स्कूल को टॉप पर लाने और पैसे कमाने के चक्कर में मनमानी करने वाले सिस्टम के लोगों के खिलाफ आमिर खान मोर्चा खोल देते हैं।
विज्ञापन

6 of 11
आई एम कलाम - फोटो : सोशल मीडिया
आई एम कलाम
साल 2010 में आई फिल्म आई एम कलाम भी शिक्षा का महत्व और पढ़ाई के प्रति प्रेम को दिखाया गया है। अवॉर्ड विनिंग फिल्म आई एम कलाम ने सभी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। फिल्म में एक बच्चा पढ़ने में बहुत ही होशियार होता है और वह देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जिंदगी से प्रेरित होकर आगे बढ़ने की हिम्मत करता है।
विज्ञापन

7 of 11
आरक्षण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आरक्षण
साल 2011 में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, सैफ अली खान, मनोज बाजपेयी और दीपिका पादुकोण फिल्म 'आरक्षण' में नजर आए। यह एक सामाजिक-राजनीतिक फिल्म है, जिसे प्रकाश झा ने निर्देशित किया है। पिछड़ों और एससी /एसटी को सरकारी नौकरियों में आरक्षण मिलने पर आधारित इस फिल्म में कई पहलुओं को समझाने की कोशिश की गई है।

8 of 11
इंग्लिश विंग्लिश - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लिश विंग्लिश
साल 2012 में फिल्म आई थी इंग्लिश विंग्लिश। श्रीदेवी ने फिल्म 'इंग्लिश-विंग्लिश' में इस बात पर जोर डाला कि कैसे अपने ही देश में अंग्रेजी बोलने वाले को ज्यादा वरीयता दी जाती है और हिंदी बोलने वाले को आगे बढ़ने का मौका ही नहीं मिल पाता है।

9 of 11
निल बट्टे सन्नाटा - फोटो : सोशल मीडिया
निल बट्टे सन्नाटा
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म निल बट्टे सन्नाटा भी शिक्षा के विषय पर आधारित है। फिल्म 'निल बटे सन्नाटा' को अश्वनी अय्यर तिवारी ने निर्देशित किया है और इसमें अभिनेत्री स्वरा भास्कर, रिया शुक्ला, रत्ना पाठक, पंकज त्रिपाठी और संजय सूरी जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अपना किरदार बखूबी निभाया है। यह फिल्म मां-बेटी, शिक्षा और उनकी गरीबी के इर्द-गिर्द घूमती है।

10 of 11
चॉक एंड डस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
चॉक एंड डस्टर
फिल्म 'चॉक एंड डस्टर' साल 2016 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भारतीय प्राइवेट शिक्षा व्यवस्था के व्यवसायीकरण पर आधारित है। एक ऐसी फिल्म, जो प्राइवेट स्कूलों की शिक्षा प्रणाली पर कटाक्ष करती है। फिल्म में अभिनेत्री शबाना आजमी और जूही चावला मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अध्यापकों और छात्रों के बीच कम्यूनिकेशन और उन आपसी समस्याओं पर प्रभाव डालती हैं, जो दिन प्रति-दिन बदलती और बढ़ती जा रही हैं। 
विज्ञापन

11 of 11
हिचकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिचकी
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म हिचकी शिक्षा के असली महत्व को समझाती है। फिल्म में रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में हैं, जो अपनी कमजोरी से जूझते हुए बच्चों के भविष्य को साकार करने में जुट जाती हैं। एक ऐसे क्लास के बच्चों को पढ़ाती हैं, जो गरीब तबके से आते हैं और सबसे पिछड़े हुए हैं। रानी उन बच्चों में पढ़ाई के प्रति प्रेम को जगाती हैं और खेल खेल में बच्चों को पढ़ाई का सही महत्व समझा देती हैं, जिसके बाद बच्चों में पढ़ाई को लेकर जुनूनियत देखने को मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें