फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Dutt: 'खलनायक' के इस गाने में संजय दत्त को घाघरा पहनने पर सुभाष घई ने किया था मजबूर, एक्टर ने बताई वजह

Tue, 05 Sep 2023 09:46 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
खलनायक - फोटो : Social media
निर्देशक सुभाष घई की प्रतिष्ठित फिल्म 'खलनायक' ने हाल ही में अपनी रिलीज के 30 साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म में माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ जैसे कई सितारे प्रमुख भूमिकाओं में थे। इस महत्वपूर्ण अवसर का जश्न मनाने के लिए, सुभाष घई, जैकी श्रॉफ और संजय दत्त पुनर्मिलन के लिए एक साथ आए। फिल्म के 30 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में संजय दत्त ने याद किया कि कैसे सुभाष घई ने उन्हें घाघरा चोली पहनाई थी।
विज्ञापन

2 of 5
खलनायक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
संजय दत्त ने कहा कि निर्देशक सुभाष घई ने उन्हें माधुरी दीक्षित पर फिल्माए गए प्रतिष्ठित गाने 'चोली के पीछे' के लिए घाघरा चोली पहनने के लिए कहा था। उन्होंने कहा, “मैं सेट पर आया तो वही बंदूक पहनी थी तो सुभाष जी ने बोला इसको घाघरा चोली पहनाओ। मैं सदमे में था, मैंने बोला 'सर आप क्या कर रहे हो? उन्होंने मुझसे कहा कि जाकर इसे पहन लो। मैंने पूछा कि मैं क्यों पहनूं। उन्होंने कहा कि नहीं तुम पहनकर आओ स्कर्ट और ब्लाउज। मैंने फिर पूछा कि क्यों तो उन्होंने कहा कि क्योंकि तुम चोली के पीछे रहोगे।''

Sunny Deol: सनी देओल के बेटे राजवीर का बड़ा खुलासा, बोले- पापा नहीं चाहते थे कि मैं एक्टर बनूं

 
विज्ञापन

3 of 5
खलनायक - फोटो : सोशल मीडिया
'चोली के पीछे' माधुरी दीक्षित के सबसे यादगार गानों में से एक है। गाने के पुरुष मेल वर्जन में सुभाष चाहते थे कि संजय का गिरोह उन्हें अपनी रणनीति का उपयोग करके परेशान करे। इसके लिए संजय का घाघरा चोली पहनना जरूरी था। इस बारे में बात करते हुए सुभाष घई ने कहा था कि पूरा कॉन्सेप्ट मजेदार था। मेरी स्थिति की मांग थी कि खलनायक का गिरोह माधुरी दीक्षित की चालों को उजागर करके उसके चरित्र को परेशान करे, लेकिन मैंने सेट पर संजू को बताया और 'चोली के पीछे' का दोबारा रिकॉर्ड किया हुआ वर्जन चलाया। अचानक संजू हंसने लगा, तब मैंने खुलासा किया कि उसे चोली पहनने की जरूरत है, लेकिन उन्होंने इसका पूरा आनंद लिया।
 

4 of 5
'खलनायक' फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'खलनायक' के 30 साल पूरे होने की खुशी में आयोजित मुंबई के कार्यक्रम में फिल्म की अभिनेत्री माधुरी दीक्षित शामिल नहीं हुई थीं, लेकिन उन्होंने एक वीडियो संदेश के जरिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

Bollywood: फिल्मों में शिक्षक बन मशहूर हुए ये सितारे, कोई बना छात्र का दोस्त तो किसी ने पढ़ाया इंसानियत का पाठ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खलनायक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'खलनायक' के संगीत को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इनमें 90 के दशक की कुछ सबसे बड़ी हिट जैसे 'चोली के पीछे क्या है', 'पालखी में होके सवार चली रे' और 'नायक नहीं खलनायक है हूं मैं' शामिल थे। अपने थिएटर रन के अंत में फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर लगभग 24 करोड़ रुपये की कमाई की।

Nawazuddin Siddiqui: 'हड्डी' के लिए ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बारीकी से सीखी हर चीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें