तरुणी सचदेव
- फोटो : सोशल मीडिया
वो महज पांच साल की थीं जब इंडस्ट्री में आ गईं। उन्होंने 'रसना', 'कोलगेट', 'आईसीआईसीआई बैंक', 'रिलायंस मोबाइल', 'गोल्ड विनर', 'शक्ति मसाला' जैसे कई टेलीविजन एड में अभिनय किया था। रसना के एड में चुलबुली मुस्कान के साथ 'आई लव यू रसना' कहने वाली तरुणी अपने समय की सबसे महंगी बाल कलाकर बन गई थीं।