फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया के बाद तारा सुतारिया कान फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना हुईं? स्टाइलिश एयरपोर्ट लुक ने खींचा सबका ध्यान

Tue, 12 May 2026 01:00 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tara Sutaria Airport Look: अभिनेत्री तारा सुतारिया कान फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना हो चुकी हैं? ये चर्चाएं उनके एयरपोर्ट लुक के वायरल होने के बाद तेज हैं। यहां देखिए किस अंदाज में नजर आईं तारा…
विज्ञापन
1 of 5
तारा सुतारिया - फोटो : सोशल मीडिया

79वें कान फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी में अब कुछ घंटे ही बाकी रह गए हैं। फैंस को इंतजार है भारतीय हस्तियों को फैशन और फिल्मों के इस सबसे इवेंट की रेड कार्पेट पर देखने का। बीते दिनों आलिया भट्ट इस समारोह के लिए पहुंची थीं, जहां एयरपोर्ट से उनका लुक सामने आया था। अब अभिनेत्री तारा सुतारिया का एक एयरपोर्ट लुक वायरल है। जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि तारा कान फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना हो चुकी हैं।

विज्ञापन

2 of 5
तारा सुतारिया - फोटो : सोशल मीडिया

ओवरसाइज्ड पिनस्ट्राइप पैंटसूट में नजर आईं तारा
तारा के एयरपोर्ट पर नजर आते ही सबका ध्यान उनकी शानदार स्टाइल पर गया। उन्होंने चारकोल ग्रे रंग का पिनस्ट्राइप पैंटसूट चुना और अपने लुक को स्लीक और स्ट्रक्चर्ड रखा। तारा ने ओवरसाइज्ड चारकोल ग्रे पिनस्ट्राइप पैंटसूट पहना था। चौड़े कंधों वाला ब्लेजर और कंफर्टेबल ट्राउजर ने उनके आउटफिट को स्टाइलिश लुक दिया।

सूट के नीचे उन्होंने टाई-नेक डिटेल वाली एक सफेद ब्लाउज पहनी थी, जिसने सूट के साथ एक स्टाइलिश कंट्रास्ट ऐड कर दिया। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक सनग्लासेस और डायोर के क्विल्टेड ब्लैक टॉप-हैंडल हैंडबैग के साथ पूरा किया। उनका ये लुक स्टाइलिश और बॉसी लग रहा था, जिसने सामने आते ही चर्चाएं बटोरीं।
 



 

 

विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

एक दिन पहले आलिया का लुक हुआ था वायरल
इससे पहले आलिया भट्ट को बीते दिन नीस एयरपोर्ट पर काले रंग के फॉर्मल आउटफिट में देखा गया था। यह लुक उनके आमतौर पर कैजुअल ट्रैवल स्टाइल से बिल्कुल अलग था। कान पहुंचने के लिए उन्होंने कैरोलिना हेरेरा का टेलर्ड ब्लेजर पहना था, जिसमें पफ्ड शोल्डर और सिंच्ड वेस्ट थी। इसके साथ उन्होंने मैचिंग स्किनी ट्राउजर पहनी थी। उन्होंने अपने इस लुक को गुची की एक्सेसरीज के साथ पूरा किया।

4 of 5
आलिया भट्ट और ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

ये भारतीय स्टार्स आएंगे नजर
इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में नजर आने वाले भारतीय सितारों में आलिया भट्ट और तारा सुतारिया के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन, अदिति राव हैदरी, मौनी रॉय और करण जौहर के भी इस फेस्टिवल में पहुंचने की संभावनाएं हैं। फिल्म निर्माता पायल कपाड़िया को 65वें कान क्रिटिक्स वीक के जूरी का अध्यक्ष भी बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तारा सुतारिया - फोटो : X
‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगी तारा सुतारिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो तारा सुतारिया यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगी। गीतु मोहनदास द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1940 से 1970 के दशक के बीच गोवा में आधारित है और यश के किरदार की कहानी बताती है, जो डर और सत्ता के बल पर अपना साम्राज्य खड़ा करने की कोशिश करता है।

फिल्म से तारा सुतारिया का फर्स्ट लुक पोस्टर भी सामने आ चुका है। हालांकि, इस फिल्म को पहले 19 मार्च को रिलीज होना था, जिसे बाद में 4 जून कर दिया गया था। लेकिन अब फिल्म 4 जून को भी रिलीज नहीं होगी। अभी तक मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट जारी नहीं की है। ‘टॉक्सिक’ में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें