मौनी रॉय और सूरज नांबियार
- फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो, मौनी ने डिलीट की फोटोज
मौनी रॉय और सूरज नांबियर के बीच सबकुछ सही न होने की खबरें तब फैलनी शुरू हुईं, जब सोशल मीडिया पर यूजर्स ने नोटिस किया कि कपल इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं। न तो मौनी रॉय के फॉलोइंग में सूरज नांबियर का नाम दिखाई दे रहा है और न ही सूरज नांबियार इंस्टाग्राम पर मौनी रॉय को फॉलो करते नजर आ रहे हैं।
यही नहीं मौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सूरज के साथ वाली सारी पोस्ट व तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। बस इसी से दोनों के बीच सबकुछ ठीक न होने के कयास लगाए जाने लगे। वहीं सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली मौनी रॉय ने भी पिछले काफी वक्त से पति सूरज नांबियार के साथ कोई तस्वीर पोस्ट नहीं की है।