फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tara Sutaria: 'दो दिल मिल रहे हैं...', आदर से ब्रेकअप के बाद किसके साथ डिनर डेट पर गईं तारा सुतारिया?

Sat, 14 Jan 2023 12:30 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
तारा सुतारिया - फोटो : instagram
एक्ट्रेस तारा सुतारिया और आदर जैन का हाल ही में ब्रेकअप हुआ है। इसके बाद से एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं। इसी क्रम में तारा सुतारिया ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट डिनर डेट से कुछ फोटो शेयर किए। तारा के लेटेस्ट फोटोज पर उनके फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
तारा सुतारिया - फोटो : social media
इन फोटोज में उन्होंने व्हाइट आउटफिट में शानदार नेकलाइन वाली ड्रेस पहनी। उन्होंने अपने बाल खुले रखे और कैंडल की लाइट उनके फेस पर गिर रही है। वह काफी हॉट लग रही हैं। उन्होंने हल्के मेकअप से अपने इस लुक को कंप्लीट किया। वह कैमरे की ओर देखकर क्यूट स्माइल देती हुई नजर आईं।

यह भी पढ़ें: शूटिंग के बीच डरकर क्यों चीखने लगीं शहनाज गिल! वीडियो शेयर कर कहा- जान है तो जहान है
 
विज्ञापन

3 of 4
तारा सुतारिया - फोटो : insta
तारा सुतारिया ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आपका अपना विचार, मैं उसे करने से पहले भूल गई थी। छोटी-छोटी बातें करते रहना चाहिए। मैं जैसे जीते जागते सपना देख रही हूं। मैं राजा की तरह खुश हूं और बेवकूफ भी लग रही हूं। मुझे लगता है, यही सब कुछ है।' अभिनेत्री की इस तस्वीर पर संगना सांगी ने हार्ट वाली इमोजी के साथ रिएक्ट किया। वहीं, एक फैन ने कमेंट कर लिखा, 'बहुत खूबसूरत।' एक और अन्य फैन ने कमेंट कर लिखा, 'गॉर्जियस।'

यह भी पढ़ें: अंशुमन झा की 'लकड़बग्घा' को महंगी पड़ी 'कुत्ते' से भिड़ंत, पहले ही दिन लाखों में सिमटी कमाई
विज्ञापन

4 of 4
तारा सुतारिया - फोटो : instagram/tarasutaria
गौरतलब है कि तारा सुतारिया और आदर जैन ने अपने रिश्ते को 2020 में सार्वजनिक कर दिया था। तारा ने आदर के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की थी। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, तारा सुतारिया और आदर जैन एक दूसरे से अलग हो गए। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दोनों दोस्त बने रहेंगे, क्योंकि वे अब भी एक-दूसरे की परवाह करते हैं।

यह भी पढ़ें: पहले दिन ही फेल हुई 'कुत्ते', लोगों को नहीं भाया कलाकारों का देसी रूप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें