फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारा सुतारिया को करना पड़ा था बॉडी शेमिंग का सामना, इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 12 Nov 2019 11:49 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Tara Sutaria - फोटो : Social Media
तारा सुतारिया ने ओए जस्सी, द सुइट लाइफ और करन एंड कबीर जैसे टीवी शोज से लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई। इसके बाद तारा करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से हिंदी सिनेमा की नई पौध की अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं। अब वो हर बॉलीवुड पार्टी की रौनक बन चुकी हैं। लेकिन उनके लिए ये इतना आसान नहीं था। हाल ही में तारा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें बॉडी शेमिंग जैसी चीजों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 4
तारा सुतारिया - फोटो : सोशल मीडिया
पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में तारा सुतारिया ने बताया कि जब उन्होंने स्टूडेंट ऑफ दि इयर 2 में काम किया था तो लोगों ने उन्हें एनोरेक्सिक कहा। एनोरेक्सिक ऐसी बीमारी होती जिसमें इंसान को अपना वेट घटाने की सनक सवार होती है। 
विज्ञापन

3 of 4
tara sutaria - फोटो : instagram
तारा ने आगे कहा कि अंडर वेट होने के बावजूद भी मुझे मोटी कहा गया। लोग कभी संतुष्ट नहीं हो सकते हैं और वे आपको परेशान करने के लिए इस तरह की आलोचना करते हैं। तारा कहती हैं कि अब उन्हें इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन

4 of 4
Tara Sutaria - फोटो : Instagram
बीते दिनों अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में तारा ने अपनी फिल्म मरजावां को लेकर बातचीत की थी। उन्होंने कहा था, 'मैं उस वक्त 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' शूट कर रही थी जब मिलाप (झावेरी) सर ने मुझे 'मरजावां' की स्क्रिप्ट दो बार पूरी सुनाई। मुझे पता चला कि मेरा किरदार एक गूंगी लड़की का है तो मुझे यह भाषा सीखनी पड़ेगी। तो मैं दिन में स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की शूटिंग करती थी और रात में देर तक जागकर ये इशारों वाली भाषा सीखती थी। मुझे हर नई चीज सीखने की ललक रहती है जिससे मैं कुछ भी बहुत जल्दी सीख जाती हूं।'

मंदिर में सलमान की फोटो लगाकर पूजना चाहती है ये अभिनेत्री, कहा- मुझे दिया है नया जीवन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें