फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की फोटो मंदिर में लगा पूजना चाहती है ये अभिनेत्री, बीमारी में मदद को आए थे आगे

Tue, 12 Nov 2019 11:48 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सलमान खान और पूजा डडवाल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म 'वीरगति' में नजर आ चुकीं अभिनेत्री पूजा डडवाल मौत को मात देकर सही सलामत वापस लौट चुकी हैं। ऐसे में अब पूजा बॉलीवुड में काम की तलाश में हैं और उनका कहना है कि अब वह किसी की मदद की मोहताज नहीं बल्कि काम कर अपना जीवन चलाना चाहती हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Pooja Dadwal
दरअसल मार्च 2018 खबर सामने आई थी कि पूजा डडवाल टीबी की बीमारी से जूझ रही हैं। वहीं उनके पास इलाज के लिए पैसे तक नहीं हैं। वो करीब छह महीने तक अस्पताल में भर्ती रहीं और अपना इलाज करवाती रहीं। लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उन्हें बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ा। लेकिन जब इस बारे में सलमान को पता लगा तो उन्होंने पूजा की मदद की और उनके इलाज का पूरा खर्चा उठाया।
विज्ञापन

3 of 7
Pooja Dadwal
बीमारी को मात देने के बाद अब पूजा बॉलीवुड में वापसी करना चाहती हैं। पूजा की तबीयत तो ठीक हो चुकी है लेकिन उनके हालात अभी भी ठीक नहीं हैं। आर्थिक तंगी ऐसी है कि बस जैसे-तैसे गुजारा कर रही हैं। एक इंटरव्यू में पूजा ने कहा, 'मैंने फिल्म इंडस्ट्री 2 दशक पहले छोड़ दी थी, लेकिन अब वापसी करना चाहती हूं। टीवी, फिल्म या डिजिटल मीडिया से जुड़ा कोई भी काम, जो मेरे लायक होगा, वह करूंगी।'

4 of 7
Pooja Dadwal
इंटरव्यू में पूजा ने अपने बीमारी के दिनों को याद करते हुए कहा कि, 'शुरुआत में तो मुझे पता ही नहीं लगा था कि मुझे टीबी है। परिवार ने भी किसी तरह की कोई मदद नहीं की। उस वक्त मुझे खून की उल्टियां होती थीं, मेरे बाल तेजी से झड़ रहे थे, कंघी करती तो गुच्छे में बाल झड़ते थे, सारे बाल न झड़ जाएं इस डर से मैंने बालों में कंघी लगाना छोड़ दिया था।'
विज्ञापन

5 of 7
Pooja Dadwal
पूजा ने बताया कि एक डायरेक्टर दोस्त राजेन्द्र सिंह को मैंने कॉल करके अपने हालात बताए तो उन्होंने मेरा मुंबई का टिकट किया और जब मुंबई में उन्होंने मुझे देखा तो हैरान रह गए। मेरा वजन करीब 26 किलो रह गया था। राजेन्द्र जी ने ही मुझे शिवड़ी के टीबी अस्पताल में भर्ती करवाया और इलाज शुरू करवाया। लेकिन पैसों की तंगी के चलते इलाज में थोड़ी थोड़ी समस्याएं आने लगीं। 
विज्ञापन

6 of 7
पूजा डडवाल - फोटो : सोशल मीडिया
पूजा ने कहा, 'इसके बाद जब खबर मीडिया तक पहुंची तो मेरे बारे में सलमान खान को पता लगा जिसके बाद उन्होंने मेरी मदद की। उनकी टीम मुझे प्राइवेट अस्पताल में ले जाना चाहती थी, लेकिन मैंने शिवड़ी के टीबी अस्पताल में ही इलाज करवाना चाहा क्योंकि मैंने सुना था कि यहां इलाज अच्छा होता है। इसके बाद सलमान की टीम ने उस सरकारी अस्पताल को ही प्राइवेट जैसा कर दिया। मेरे लिए नया बेड से लेकर मेरे खाने पीने तक, सब कुछ सलमान की टीम ने बहुत अच्छे से किया। वहीं एक केयर टेकर 24 घंटे मेरे साथ रहता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पूजा डडवाल और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
नम आंखों से पूजा ने कहा कि मैंने दो दिन में अस्पताल में नौ लोगों को मरते हुए दिखा। मुझे तो ऐसा लगने लगा था कि अब मेरा नंबर है, लेकिन सलमान खान ने मुझे नया जीवन दिया।अब मेरा यह जीवन उनके नाम है, अब मैं अच्छी तरह जीना चाहती हूं और एक्टिंग का काम भी करना चाहती हूं। मैं मेहनत करके घर खरीदना चाहती हूं, जिसमें मैं भगवान की तस्वीर नहीं बल्कि सलमान की तस्वीर लगा कर पूजा करूंगी। मुझे सलमान से मिलकर उनके पैर छूने हैं और धन्यवाद देना है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें