फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैट शो में करण ने तारा से पूछ लिया सिद्धार्थ के बारे में ऐसा सवाल, खुल गए रिश्ते के छिपे सीक्रेट

Mon, 18 Feb 2019 02:31 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tiger Shroff and Tara Sutaria - फोटो : file photo
करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर 2' से जल्द ही तारा सुतारिया और अनन्या पांडे बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं हैं, लेकिन परदे पर आने से पहले यह दोनों अभिनेत्रियां अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। अनन्या पांडे की चर्चा जहां एक्टर कार्तिक पांडे को डेट करने को लेकर है तो वहीं तारा सुतारिया किस एक्टर को डेट कर रही हैं इसका खुलासा हो गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Tara Sutaria - फोटो : Instagram
इन दिनों फिल्म मेकर करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' काफी सुर्खियां बटोर रहा है। अब तक इस शो में बॉलीवुड से लेकर भारतीय क्रिकेट टीम तक के कई खिलाड़ी नजर आ चुके हैं। इन सभी ने 'कॉफी विद करण' में कई खुलासे भी किए। इसी कड़ी में जल्द ही करण जौहर की आने वाली फिल्म 'स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर 2' की स्टार कास्ट नजर आएंगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Sidharth Malhotra - फोटो : Instagram
इस दौरान शो में तारा किस एक्टर को डेट कर रही हैं इस बात का खुलासा हो जाएगा। गौरतलब है कि वह एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर रही हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 'कॉफी विद करण' में जब रैपिड फायर राउंड होगा उस दौरान करण जौहर टाइगर श्रॉफ से यह पूछेंगे कि वह सिद्धार्थ मल्होत्रा से ऐसी क्या चीज चुराएंगे जिससे यह साबित हो सके कि तारा और वह साथ में हैं। करण जौहर के इस सवाल पर टाइगर के साथ बैठी तारा शर्माने लगेंगी। 

4 of 5
टाइगर और तारा सूतारिया - फोटो : file photo
इसके बाद टाइगर करण जौहर की बात का जवाब खुद तारा से पूछ लेते हैं कि अगर वास्तव में दोनों के बीच कुछ नहीं पक रहा है ?इतना ही नहीं खुद तारा भी थोडी़ देर बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने रिलेशन का हिंट दे देती हैं जब करण जौहर उनसे पूछते हैं कि बॉलीवुड का कौन सा एक्टर देखने में आपको अच्छा लगता है..?? इस पर तारा सुतारिया कहती हैैं कि टाइगर श्रॉफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tara sutaria - फोटो : file photo
और तो और 'कॉफी विद करण' के कॉलिंग राउंड में भी तारा सुतारिया सिद्धार्थ मल्होत्रा को ही कॉल करती हैं। फिलहाल इन दोनों को अभी तक कहीं भी साथ नहीं देखा गया है और ना ही तारा सुतारिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने रिलेशनशिप की आधिकारिक घोषणा की है। फिल्म 'स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर 2' इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैै। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें