मीटू अभियान के तहत तनुश्री दत्ता ने कुछ समय पहले नाना पाटेकर और गणेश आचार्य पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था । 7 महीने पहले तनुश्री ने आरोपियों के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। हाल में पुलिस ने बताया कि उन्होंने तकरीबन 12 से 15 गवाहों के बयान दर्ज किए लेकिन किसी का भी स्टेटमेंट तनुश्री के आरोपों का समर्थन नहीं करता। अब इस मामले पर तनुश्री ने जवाब दिया है।
विज्ञापन
2 of 6
Tanushree
तनुश्री दत्ता ने कहा, 'मैं आपको बता दूं जांच अभी भी जारी है। मीडिया में यह झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं नाना पाटेकर को यौन उत्पीड़न केस से पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है। मुंबई पुलिस ने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है और जांच अभी भी जारी है। मेरे वकील नितिन सतपुते ने इस बात को कंफर्म किया है।'
विज्ञापन
3 of 6
nana, tanushree
तनुश्री ने बताया, 'हमें पता चला है कि ये अफवाह नाना पाटेकर की पीआर टीम फैला रही है क्योंकि यौन उत्पीड़न केस की वजह से उन्हें इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा है। ऐसा उनकी इमेज को ठीक करने के लिए किया जा रहा है। मेरे वकील जल्द ही इस मामले में मेरी तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और सारी सच्चाई बताएंगे'
4 of 6
tanushree dutta
तनुश्री ने आगे कहा, 'ये सच है कि इस मामले की जांच धीमी चल रही है। हमारे तरफ से कई मुख्य गवाह डर के कारण अपना बयान दर्ज नहीं करा पा रहे हैं। इस जांच को प्रभावित करने के लिए झूठे गवाह बनाए जा रहे हैं। गवाहों को फोन के जरिए धमकाया जा रहा है। क्या ऐसे न्याय मिल सकता है?'
विज्ञापन
5 of 6
tanushree dutta
तनुश्री कहती हैं, 'मुझे अभी भी उम्मीद है कि चाहे कितना भी वक्त लगे मैं नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, प्रोड्यूसर सामी सिद्दीकी और डायरेक्टर राकेश सावंत को जेल के अंदर देखने के लिए इंतजार करूंगी।'
तनुश्री ने MeToo कैंपेन के तहत आपबीती सुनाई थी। तनुश्री ने कहा था कि इंडस्ट्री में सभी जानते हैं कि महिलाओं के प्रति नाना पाटेकर का व्यवहार ठीक नहीं है। वो हीरोइनों को शूटिंग सेट्स पर पीटते भी रहे हैं । तनुश्री ने साल 2008 में CINTAA में नाना पाटेकर के खिलाफ उनकी प्रोपर्टी और ख्याति को नुकसान पहुंचाने की शिकायत भी दर्ज करवाई थी।