अभिनेत्री तनुश्री दत्ता और इमरान हाशमी
- फोटो : Instagram
अभिनेत्री ने कहा, 'उनकी किसर-बॉय वाली छवि तो है, लेकिन वह सबसे सहज किसर नहीं हैं और न ही मैं हूं।' तनुश्री दत्ता ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म आशिक बनाया आपने से की थी। तनुश्री ने चॉकलेट: डीप डार्क सीक्रेट्स, भागम भाग और 36 चाइना टाउन सहित कई अन्य फिल्मों में काम किया है। हालांकि, तनुश्री दत्ता सुर्खियों में तब आईं, जब उन्होंने हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस फिल्म में अभिनेत्री का एक डांस नंबर था।