फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा से तनुश्री के सवाल- Kiss होने पर शिकायत क्यों नहीं और #MeToo में फंसे अनु पर चुप्पी क्यों?

Tue, 19 Nov 2019 12:05 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Tanushree Dutta, Anu Malik and Neha Kakkar - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड के मशहूर गायक अनु मलिक लगातार मीटू के आरोपों को झेल रहे हैं। हाल ही में गायिका सोना माेहापात्रा ने टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो इंडिया आइडल के 11वें सीजन के होस्ट बनने पर अनु मलिक पर गुस्सा जाहिर किया था। सोना माेहापात्रा के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने भी अनु मलिक की आलोचना करते हुए इंडियन आइडल की होस्ट और गायिका नेहा कक्कड़ को भी आड़े हाथ लिया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 6
Tanushree Dutta - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
तनुश्री दत्ता ने हाल ही में मिड डे को इंडरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने #MeToo आंदोलन पर ढेर सारी बातें कीं। तनुश्री दत्ता ने सोनी चैनल पर गुस्सा जाहिर करते हुए इंटरव्यू में कहा- मुझे सबसे ज्यादा झटका लगा कि सोनी, जिसे एक परिवार के अनुकूल चैनल माना जाता है, ने एक ऐसे व्यक्ति को जज के रूप में रहने की अनुमति दी है, जिसके बारे में बहुत सारी प्रतिभाशाली और हाई प्रोफाइल महिलाओं ने सामने आकर अपनी शोषण की कहानी को बताया। 
विज्ञापन

3 of 6
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
तनुश्री दत्ता ने आगे कहा- चैनल की टीआरपी की अहमियत मानवता से भी ज्यादा है ?अपने इंटरव्यू में तनुश्री दत्ता ने इंडिया आइडल में अनु मलिक की सह जज और गायिका नेहा कक्कड़ की काफी आलोचना की है और उनसे सवाल किया है कि वह इस मामले में कैसे शांत रह सकती हैं ? उन्होंने कहा- 'नेहा के साथ खुद इस शो पर एक ऐसी घटना हुई, जब एक कंटेस्टेंट ने उन्हें जबरदस्ती किस किया। उन्होंने खुद यह महसूस किया कि आखिर ऐसी किसी घटना के बाद कैसा महसूस होता है, लेकिन जैसे नेहा ने अनु मलिक के साथ जज बनने का फैसला लिया, वैसे ही इस घटना पर भी उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।'

4 of 6
anu malik - फोटो : file photo
गौरतलब है कि बॉलीवुड के मशहूर गायक अनु मलिक ने हाल ही में अपने ऊपर लगे मीटू आरोपों का जवाब दिया था। अनु मलिक ने एक खुला खत लिखकर इस मामले पर चुप्पी तोड़ी। इस खत में अनु ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया। अनु के इस खुले खत पर गायिका सोना मोहापात्रा ने हाल ही में अपनी प्रतिक्रिया दी। दरअसल, सोना माेहापात्रा और श्वेता पंडित ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में नेहा भसीन ने भी सोना का समर्थन किया था। 
विज्ञापन

5 of 6
सोना मोहपात्रा, अनु मलिक, हेमा सरदेसाई - फोटो : सोशल मीडिया
जब अनु मलिक ने सफाई दी तो सोना ने ट्वीट कर लिखा, 'अनु मलिक ने आखिरकार कल शाम इन सबके बारे में लिखा । उनके पत्र के आगे मेरी प्रतिक्रिया।' इसके साथ उन्होंने नेहा भसीन और श्वेता पंडित को भी टैग किया। सोना लिखा, 'आप कहते हैं कि ये आरोप गलत हैं?यहां स्वतंत्र रूप से बोलने वाली स्वतंत्र समझदार महिलाओं की कई कहानियां हैं। इन सभी लोगों के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में क्या कहेंगे जो आपकी वजह से इस दर्दनाक अनुभव से गुजरी हैं?इतने सालों में क्या आपको इसकी चिंता हुई?'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनु मलिक और हेमा सरदेसाई - फोटो : सोशल मीडिया
अनु मलिक के टीवी शो में जज बनने पर सोना ने लिखा, 'आपको टीवी पर आने का कोई हक नहीं है। आप किसी के लिए भी रोल मॉडल नहीं हो। ये जरूरी नहीं है कि टीवी पर आने और जज बनने से ही पैसे कमाए जाएं। अपने बच्चों से कहो कि मेहनत करें और पैसे कमाएं। वो अब बड़े हो चुके हैं । मैंने 22 की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था।' बता दें कि अनु मलिक को इंडियन आइडल 11 में जज की भूमिका से हटाए जाने की बात चल रही है। उन्होंने अपने लेटर में लिखा था, 'मैं दो बेटियों का पिता हूं और इस तरह का कुछ करना मैं सोच भी नहीं सकता हूं। सोशल मीडिया पर लड़ाई को खत्म नहीं किया जा सकता है और आखिर में कोई भी नहीं जीतता है। अगर यह ऐसा ही चलता रहा तो मेरे पास कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें