फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबाई में सबको मात देती हैं ये सात अभिनेत्रियां, इस मशहूर अभिनेता की बेटी सबसे लंबी

Tue, 19 Nov 2019 12:04 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Tallest Actress In Bollywood - फोटो : social media
बॉलीवुड हीरोइनों की खूबसूरती में उनकी लंबाई का अहम योगदान होता है। बहुत बार फिल्मों में ज्यादातर अच्छी लंबाई वाली अभिनेत्रियों को तवज्जो दी जाती है। इसके पीछे की वजह होती है स्क्रीन पर बेहतर दिखना, लेकिन कभी-कभी ये अभिनेत्रियां फिल्मों में अभिनेता से भी ज्यादा लंबी दिखाई पड़ती हैं। ऐसे में तकनीकी का सहारा लेकर के दोनों को बराबर करने की कोशिश की जाती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड की लंबी अभिनेत्रियों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 8
Sushmita Sen - फोटो : Instagram
पूर्व विश्व सुंदरी सुष्मिता सेन का जन्मदिन 19 नवंबर को होता है। सुष्मिता सेन ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया है। उन्होंने गोविंदा से लेकर सलमान-आमिर तक के साथ काम किया है। सुष्मिता सेन की लंबाई 5 फीट 7 इंच है। 

विज्ञापन

3 of 8
katrina kaif - फोटो : file photo
कटरीना कैफ की गिनती भी अच्छी लंबाई वाली अभिनेत्रियों में होती है। इसी साल सलमान खान के साथ उनकी फिल्म भारत रिलीज हुई। इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ की गई। कटरीना की लंबाई 5 फीट 6 इंच है।

4 of 8
VIRAT KOHLI ANUSHKA sharma - फोटो : file photo
अनुष्का शर्मा ने इन दिनों फिल्मों से दूरी बनाई हुई है। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। अनुष्का की लंबाई 5 फीट 6 इंच है।
विज्ञापन

5 of 8
deepika padukone - फोटो : instagram
दापिका पादुकोण की गिनती शीर्ष अभिनेत्रियों की लिस्ट में होती है। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म छपाक शूटिंग पूरी की है। दीपिका की लंबाई 5 फीट 7 इंच है।
विज्ञापन

6 of 8
bipasha basu - फोटो : file photo
अभिनेत्री बिपासा बासु बॉलीवुड में अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। इस बंगाली बाला की लंबाई भी दीपिका पादुकोण के ही बराबर है। वह भी 5 फीट 7 इंच लंबी हैं।
विज्ञापन

7 of 8
Shilpa Shetty - फोटो : instagram
शादी और एक बच्चे की मां बनने के बाद शिल्पा शेट्टी और भी ज्यादा खूबसूरत हो गई हैं। बॉलीवुड में उनको नंबर वन यमी मम्मी कहा जाता है। शिल्पा की लंबाई 5 फीट 6 इंच है।
विज्ञापन

8 of 8
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री सोनम कपूर ने सांवरिया फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सोमन फिल्मों में ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाईं। आपको बता दें कि सोनम कपूर की लंबाई 5 फीट 9 इंच है और वह बॉलीवुड की सबसे लंबी अभिनेत्री हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें