फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के इतिहास में तनुश्री की वजह से आया सबसे बड़ा बदलाव, 17 दिन में चल गया #MeToo कैंपेन

Fri, 12 Oct 2018 01:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
तनुश्री दत्ता
10 साल पहले हुए यौन शोषण के खिलाफ तनुश्री दत्ता ने एक बार फिर से मामला उठाया तो पूरे बॉलीवुड में भूचाल सा आ गया है। जाने-माने अभिनेता नाना पाटेकर पर आरोप लगाते हुए तनुश्री ने बताया कि उनके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की गई। जहां एक ओर तनुश्री लगातार मीडिया में अपनी बात रख रही हैं, वहीं नाना पाटेकर इस पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। अभी तक इस मामले क्या-क्या हुआ आगे की स्लाइड्स में जानें-
विज्ञापन

2 of 10
नाना पाटेकर, तनुश्री दत्ता
तनुश्री दत्ता ने 25 सितंबर को चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि साल 2008 में फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर नाना पाटेकर ने उनसे बदतमीजी की कोशिश की। यही नहीं जब उन्होंने इसकी शिकायत फिल्म के डायरेक्टर राकेश सारंग, प्रोड्यूसर शमी सिद्दीकी और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य से की तो उनका ही उत्पीड़न किया जाने लगा। शिकायत के बाद तनुश्री दत्ता से कहा गया कि उन्हें नाना के साथ इंटीमेट सीन करना है जबकि स्क्रिप्ट में पहले से ऐसा था ही नहीं।
विज्ञापन

3 of 10
तनुश्री दत्ता
तनुश्री दत्ता के आरोपों के बाद नाना पाटेकर ने मिरर नाउ को टेलीफोनिक इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा कि तनुश्री द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। उनकी इमेज खराब करने की कोशिश की जा रही है और वो इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे। सेट पर 200 लोग थे ऐसे में कोई किसी का यौन शोषण कैसे कर सकता है।

4 of 10
फरहान अख्तर
तनुश्री की आपबीती जानने के बाद बॉलीवुड के कई सेलेब्स उनके समर्थन में आए हैं। इनमें सबसे पहले तनु का साथ देने वालों में स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा और फरहान अख्तर हैं। इसके बाद तो प्रियंका चोपड़ा, रवीना टंडन, अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा और शिल्पा शेट्टी ने तनुश्री का सपोर्ट किया, हालांकि इस मामले में अमिताभ बच्चन, सलमान खान और आमिर खान साफ-साफ कुछ भी कहने से बचते रहे।
विज्ञापन

5 of 10
मेनका गांधी
बॉलीवुड हस्तियों के साथ-साथ पॉलिटिकल सपोर्ट भी तनुश्री को मिलता दिखाई दिया। महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने तनुश्री के मामले में कहा कि 'हमें #MeeToo की तरह #MeeTooIndia कैंपेन भी शुरू करना चाहिए, जिसमें कोई भी महिला कभी भी हैरेस होने पर अपने बारे में लिख कर हमें बता सकें और फिर हम उसके बारे में जांच करेंगे।'
विज्ञापन

6 of 10
विवेक अग्निहोत्री
28 सितंबर को तनुश्री दत्ता ने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर भी गंभीर आरोप लगाए। तनुश्री ने बताया कि साल 2015 में फिल्म 'चाकलेट' की शूटिंग के दौरान सेट पर गलत व्यवहार किया गया। विवेक अग्निहोत्री ने उनसे कहा कि कपड़े उतारकर नाचो। इसके विरोध में फिल्म के दो एक्टर्स इरफान खान और सुनील शेट्टी ने तनुश्री का साथ दिया और कहा कि उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

7 of 10
नाना पाटेकर
नाना पाटेकर और विवेक अग्निहोत्री पर इस तरह के आरोपों के बाद 4 अक्तूबर को तनुश्री दत्ता को दो लीगल नोटिस मिले। तनुश्री ने कहा कि ये सच बोलने का नतीजा है। वहीं नाना और विवेक की टीम ने कहा कि उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। विवेक ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि केवल सनसनी फैलाने का काम किया जा रहा है। इससे हमारी इमेज को खराब किया गया।

8 of 10
तनुश्री दत्ता
नाना और विवेक के अलावा राज ठाकरे की पार्टी की ओर से भी केस दर्ज किया गया। महाराष्ट्र पुलिस ने तनुश्री दत्ता के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है। उन पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। महाराष्ट्र के बीड जिले में पुलिस ने मनसे की जिला इकाई के अध्यक्ष सुमंत दास की शिकायत पर ये मामला दर्ज किया है। इससे पहले तनुश्री दत्ता ने कहा था कि जब 10 साल पहले उन्होंने नाना पाटेकर पर आरोप लगाए थे तो मनसे के कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी पर हमला बोला था।

9 of 10
नाना पाटेकर
8 अक्टूबर को नाना पाटेकर ने आखिरकार एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। नाना मीडिया से मिले लेकिन ज्यादा बात नहीं की। नाना पाटेकर ने कहा- 'मेरे वकील ने मुझे किसी भी चैनल से बात करने के लिए मना किया है। इसके लिए मुझे माफ कर दें। जो मैंने 10 साल पहले कहा था। वह आज भी वैसा ही है। सच हमेशा सच ही रहेगा।' नाना ने और किसी सवाल का जवाब देने से इंकार कर दिया और वहां से निकल गए। जब मीडिया के लोगों ने उनका पीछा किया और जवाब मांगा तो उन्होंने कहा कि मैं किसी भी न्यूज चैनल से बात नहीं करने वाला। 
विज्ञापन

10 of 10
नाना पाटेकर
तनुश्री दत्ता मामले को संज्ञान में लेते हुए महाराष्ट्र महिला आयोग ने नाना पाटेकर, राकेश सारंग और गणेश आचार्य को नोटिस भेजा है। आयोग ने तनुश्री दत्ता के मामले में चल रही जांच से संबंधित जानकारी भी मांगी है। महाराष्ट्र महिला आयोग प्रमुख विजया रहाटकर ने जानकारी देते हुए बताया कि, आयोग ने नाना पाटेकर सहित अन्य आरोपियों से 10 दिनों के अंदर नोटिस का जवाब देने को कहा है। साथ ही तनुश्री दत्ता को भी मामले के संबंध में बयान दर्ज कराने के लिए संपर्क किया गया है। सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन एक बार फिर तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर से जुड़े 10 साल पुराने मामले की जांच करेगी। एसोसिएशन ने इस बारे में बयान जारी करते हुए कहा कि 2008 में जिस तरह से तनुश्री दत्ता के केस पर कार्रवाई नहीं की गई वह काफी खेदजनक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें