तनुजा
- फोटो : Twitter
रिपोर्ट्स के मुताबिक तनुजा को परिवार की माली हालत की वजह से बतौर एक्ट्रेस भी 16 साल की उम्र में ही डेब्यू करना पड़ा था। दरअसल, उस समय तनुजा स्वित्जरलैंड के सेंट जॉर्ज स्कूल में पढ़ती थीं। बता दें कि तनुजा की पढ़ाई पहले पंचघनी के सेंट जोसफ बोर्डिंग स्कूल में हुई थी और उसके बाद उन्हें उनकी मां ने इसलिए स्वित्जरलैंड भेज दिया था, क्योंकि तनुजा को भाषाओं का बहुत शौक था। वहीं टाइगर पटौदी (मंसूर अली खान पटौदी) की बहन साबिहा पटौदी से तनुजा की दोस्ती हुई। हालांकि, तनुजा के घर की माली हालत ठीक नहीं रही और उन्हें घर वापस आना पड़ा। मां ने उन्हें कहा कि या तो वो इसका दुख मना सकती हैं या फिर हिंदी सिनेमा में काम कर सकती हैं और तनुजा ने हिंदी फिल्मों को चुनां। 16 साल की उम्र में 1960 में उनकी पहली फिल्म 'छबीली' रिलीज हुई। इसके बाद 1962 में 'मेमदीदी'। तनुजा ने कई बंगाली फिल्में भी की हैं। बता दें कि तनुजा का नाम बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस के रूप में भी लिया जाता है।