आनंद एल राय
- फोटो : social media
निर्देशक के रूप में हिट रहे आनंद एल राय ने इसके बाद बतौर निर्माता आठ फिल्में ‘निल बटे सन्नाटा’, ‘हैपी भाग जाएगी’, ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘मुक्काबाज’, ‘मेरी निम्मो’, ‘हैपी फिर भाग जाएगी’, ‘मनमर्जियां’ और ‘तुम्बाड’ बनाई। इन फिल्मों ने आनंद एल राय को काफी शोहरत दी और खुद शाहरुख खान के यहां से उन्हें कोई अच्छी कहानी के साथ मिलने का न्योता आया। इसके बाद बनी फिल्म ‘जीरो’। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही। आनंद एल राय का बतौर निर्देशक करियर फिर लड़खड़ा गया।