फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तानाजी...' पर खुलकर बोले अजय और काजोल, निजी जिदंगी के साथ ही जेएनयू हिंसा का भी किया जिक्र

Wed, 08 Jan 2020 01:05 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
काजोल, ओम राउत और अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला
अपनी नई फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर्स' के प्रमोशन के लिए नई दिल्ली आए अभिनेता अजय देवगन, काजोल और फिल्म के निर्देशक ओम राउत ने मंगलवार को अमर उजाला के साथ फिल्म और अपनी निजी जिंदगी से जुड़ीं तमाम बातें साझा कीं। अजय देवगन का कहना था कि यह फिल्म एक कोशिश है उन भूले बिसरे योद्धाओं की, जिन्होंने अपनी पारिवारिक खुशियों को दरकिनार कर अपनी जान देश पर कुर्बान कर दी।
विज्ञापन

2 of 7
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला
तानाजीजैसे योद्धा पर फिल्म बनाने का विचार कैसे आया?
स्कूल की किताबों में तानाजी पर एक छोटा सा अध्याय होता था। मैंने जब उनके बारे में जाना तो सोचा कि वो लोग कैसे होंगे, जिन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। उसी समय तय किया कि ऐसे योद्धा की कहानी सिर्फ एक राज्य की सीमा तक नहीं रहनी चाहिए। देश को यह पता चलना चाहिए कि ऐसे योद्धाओं ने कैसे बलिदान दिए हैं।
 
इस प्रकार के योद्धाओं पर आगे भी काम करने की योजना है?
ऐसे अनेक योद्धा हैं जिनकी कहानियों को और बड़े तौर पर बताए जाने की जरूरत है। अनसंग वॉरियर्स पर हमने सीरीज प्लान की है। ऐसा भी नहीं है कि ये बस युद्ध में लड़ने वाले योद्धा ही होंगे, हम देश और समाज के लिए किसी भी स्तर पर अपना योगदान देने वाले लोगों को इसमें शामिल करेंगे।
विज्ञापन

3 of 7
अजय देवगन, ओम राउत और काजोल - फोटो : अमर उजाला
फिल्म की तकनीक पर क्या कहेंगे?
इस फिल्म की तकनीक शानदार है। हमने ऐसा करने की कोशिशें की हैं और अभी तक हुआ नहीं है। हॉलीवुड फिल्मों को अपनी तकनीक के लिए जाना जाता है, लेकिन हमने देश में शानदार और नवीनतम तकनीक का प्रयोग किया है, यह कहा जा सकता है कि ऐसे विजुअल देखे नहीं होंगे। 'शिवाय' की तकनीक में बहुत अच्छी थी, लेकिन यह फिल्म उससे भी दस कदम आगे है।
 
क्या फिल्म पर कोई विवाद भी है?
नहीं, तानाजी मालुसरे परिवार के वर्तमान वंशज हमारे साथ हैं।

आपकी यह 100वीं फिल्म है, 'फूल और कांटे' से लेकर अब तक कोई सबसे यादगार रोल?
कलाकार के लिए उसकी सभी फिल्में बच्चे की तरह होती हैं। किसी एक को चुनना आसान नहीं है पर लीजेंड ऑफ भगत सिंह और जख्म जैसी फिल्में दिल के करीब हैं।

4 of 7
काजोल, ओम राउत और अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला
एक्टर बनने से पहले इंडस्ट्री में कुछ ऐसा देखा हो जिसका जीवन में असर रहा हो?
जब मैं अपने पिता जी के साथ फिल्म के सेट पर जाता था तो देखता कि कई नामचीन कलाकार सेट पर देर से पहुंचते थे। कुछ लोग पीठ पीछे बुराई करते थे, लेकिन सामने आते ही आगे पीछे घूमने लगते थे। तभी तय किया कि जीवन में सच्चा रहूंगा, इसीलिए समय पर सेट पर पहुंचता हूं और समय पर ही निकल जाता हूं।
 
क्या कोई वेब सीरीज का भी प्लान है?
हां, इस पर काम चल रहा है। वेब सीरीज भी प्लान की हैं।
 
कई बड़े सितारों की पर्दे पर अपनी को-स्टार के साथ जोडि़यां बनी हैं, लेकिन अजय देवगन के साथ क्यो नहीं रहा?
मैंने रोमाटिंक फिल्में कम ही की हैं। कभी इस ओर ध्यान भी नहीं दिया। बस जैसे फिल्में मिलती गईं, वैसा ही काम करता रहा।
विज्ञापन

5 of 7
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला
अजय-काजोल में केमेस्ट्री कैसे बनी?
इस सवाल के जवाब में अजय ने खुलासा करते हुए कहा कि, 'हमारी आपसी समझ बहुत अच्छी है। देखा जाए तो इसे मोस्ट अनरोमांटिक कहा जा सकता है। हमने कभी एक-दूसरे को प्रपोज नहीं किया। पहले दोस्ती हुई और फिर शादी।'

क्या आगे चलकर प्रोडक्शन में  ज्यादा हाथ आजमाएंगे और एक्टर अजय कम दिखेंगे?
नहीं ऐसा नहीं है, दोनों काम साथ-साथ चलते रहेंगे। 'चाणक्य' पर भी कुछ काम चल रहा है, एक दो प्रोजेक्ट दिमाग में हैं। 
 
जेएनयू की हिंसा तकलीफदेह : देवगन
फिल्म अभिनेता अजय देवगन का कहना है कि जेएनयू में हुई हिंसा ठीक नहीं है। इस तरह के वाकयों से तकलीफ होती है। उन्होंने कहा कि वह सुबह से इस खबर पर ध्यान दिए हुए हैं, किसने किया, क्यों किया यह नहीं पता, पर हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकती है। अजय ने कहा कि सारी बातें सही तरह से पता हुए बिना कुछ भी कहना तो उचित नहीं है। ऐसी बातों से देश को नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन

6 of 7
काजोल - फोटो : अमर उजाला
तानाजी के बारे में आपका क्या कहना है?
काजोल ने कहा, 'जब मुझे पता चला कि इतने बड़े योद्धा पर फिल्म बन रही है तो बहुत खुशी हुई। तानाजी कहानियां तो बचपन से सुनी हैं।
 
अजय देवगन के साथ सेट पर सीन करते हुए कैसा लगा?
अजय दरअसल आधे डायरेक्टर और आधे एक्टर के रोल में रहते हैं। उनके साथ सीन करते हुए वह थोड़ी सी भी कमी रह जाए तो कह देते हैं कि एक बार ओर कर लो।
 
शाहरुख के साथ आपकी जोड़ी हिट रही, लेकिन अजय की कभी कोई जोड़ी क्यों नहीं बनी?
दरअसल, जोडि़यां दिमाग में बनती हैं। किसी के साथ किसी की कुछ फिल्में हिट रहीं तो उसके साथ जोड़ी बना दी जाती है। अजय के साथ भी मैंने कई अच्छी फिल्में की हैं।
 
अजय शांत हैं और आपको बोलने का शौक है, कौन ज्यादा एडजस्ट करता है?
हमारा पूरा रिश्ता आपसी सहमति से चलता है। हमारी केमिस्ट्री ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन हमेशा मेल खाती है।
 
अजय की फिल्मों में आपको उनकी कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद है?
वैसे तो अजय ने बहुत की अच्छी फिल्में की हैं, लेकिन 'लीजेंड ऑफ भगत सिंह' और फिल्म 'जख्म' जो उनके भी दिल के करीब है, मुझे भी पसंद है। हां, मुझे कंपनी में उनका काम बहुत ज्यादा पसंद आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ओम राउत और काजोल - फोटो : अमर उजाला
साधना की तरह अभिनय करते हैं अजय: ओम राउत
फिल्म के निर्देशक ओम राउत ने कहा,  'अजय देवगन फिल्म के किरदार को शानदार ढंग से जीते हैं। जब मैं फिल्म में इस्तेमाल की गई तलवार को उन्हें घर पर दिखाने गया तो जिसे अंदाज में उन्होंने उसे पकड़ा वह देखने लायक था। एकाएक वह तलवार हाथ में लिए ऐसे चला रहे थे कि मानों उस उस समय का योद्धा हमारे सामने उतर आया हो। शूटिंग के दौरान कई बार ऐसे महसूस हुआ कि वह पूरे परफेक्शन के साथ वह अपने किरदार को जीते हैं। पूरी शिद्दत के साथ वह किरदार में खो जाते हैं और उसे जीवंत कर देते हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें