नए साल पर सलमान खान की फिल्म 'दबंग' रिलीज हुई थी । इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है । फिल्म में सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरकेर नजर आए । वहीं साउथ के स्टार किच्चा सुदीप ने विलेन का रोल निभाया । किच्चा के काम की फिल्म में बहुत तारीफ हुई है । इस वजह से सलमान ने किच्चा को एक बेहद महंगा तोहफा दिया है ।
विज्ञापन
2 of 6
सलमान खान
- फोटो : Social Media
दरअसल, सलमान ने कन्नड़ स्टार किच्चा को BMW M5 गिफ्ट की है। इस गिफ्ट को पाकर किच्चा बेहद खुश हैं । उन्होंने सोशल मीडिया पर सलमान खान के लिए एक स्पेशल नोट शेयर लिखा है । जिसमें उन्होंने लिखा, 'हमेशा कुछ अच्छा तभी होता है जब आप कुछ अच्छा करते हैं। सलमान सर ने मुझे इस लाइन में विश्वास करने के लिए मजबूर कर दिया । जब यह सरप्राइज उनके साथ मेरे घर पर आया। BMW M5 एक प्यारा सा गिफ्ट । मुझे और मेरे परिवार को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया सर। आपके साथ काम करना सम्मान की बात है और आप हमसे मिलने आए ।' इस कार की कीमत करीब पौने दो करोड़ बताई जा रही है ।
विज्ञापन
3 of 6
salman khan
- फोटो : social media
ये पहली बार नहीं है जब सलमान ने किसी को कार गिफ्ट की हो । इससे पहले भी सलमान अपने कोस्टार को ऐसे महंगे तोहफे देते नजर आए। जानते हैं कि इससे पहले सलमान ने किस-किस को लग्जरी कारें दी हैं ।
4 of 6
Katrina Kaif: Range Rover Vogue
- फोटो : Social Media
कटरीना कैफ
सलमान और कटरीना आखिरी बार फिल्म 'भारत' में नजर आए थे । इस फिल्म में काम करने के बाद सलमान ने कटरीना को एक रेंज रोवर कार गिफ्ट में दी । इस कार की कीमत 50 लाख रुपये थी ।
अरबाज खान
सलमान ने फिल्म 'भारत' की सफलता के बाद एक साथ चार रेंज रोवर खरीदी थीं । एक कार कटरीना को देने के बाद उन्होंने एक कार अपने भाई अरबाज खान को तोहफे में दी थी । वहीं एक कार अपनी मां सलमा खान को दी थी । एक कार उन्होंने अपन लिए रखी थी ।
अर्पिता खान
अर्पिता खान हाल ही में मां बनी हैं । उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है । अर्पिता का एक बेटा आहिल भी है । आहिल का जन्म साल 2016 में हुआ था । आहिल के जन्म के बाद सलमान ने अपनी बहन को BMW 730Ld M-Sport कार उन्हें गिफ्ट में दी थी । इस कार की कीमत उस वक्त करीब 1.60 करोड़ रुपये थी।