फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swiggy डिलीवरी ब्वॉय की नसीहत पर भड़की सिंगर, बोली-जो महिलाओं की छाती को घूरते हैं...

Mon, 25 Nov 2019 02:34 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चिनमयी श्रीपदा - फोटो : सोशल मीडिया
तमिल की प्रसिद्ध गायिका चिनमयी श्रीपदा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। चिनमयी ने सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को करारा जवाब देते हुए ट्वीट किए हैं। इस ट्वीट में उन्होंने स्विगी डिलीवरी ब्वॉय द्वारा किए गए आपत्तिजनक कमेंट भी जिक्र किया है। दरअसल हाल ही में स्विगी के एक डिलीवरी ब्वॉय ने एक महिला के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा था कि वो उनके सामने गलत तरीके से कपड़े पहने हुए सामने आईं। अब इस मुद्दे में चिनमयी भी आ गई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
चिनमयी श्रीपदा - फोटो : सोशल मीडिया
स्विगी के डिलीवरी ब्वॉय के ट्वीट पर महिला ने अपनी बात रखते हुए कहा था कि स्विगी के डिलीवरी ब्वॉय ने घर पर आकर खाना देते हुए नसीहत दी कि उन्हें घर पर भी शॉल पहननी चाहिए। इस मुद्दे पर महिला ने स्विगी को ट्वीट करते हुए लिखा था कि, ' स्विगी क्या आप अपने कर्मचारियों को कह सकते हैं कि वो सिर्फ अपने काम से काम रखें। आपको एक डिलीवरी ब्वॉय ने मुझसे, मेरे ही घर पर कहा कि मुझे घर पर भी शॉल का इस्तेमाल करना चाहिए। इसका क्या मतलब है, क्या तमीज भी हमें ही उनको सिखानी पड़ेगी।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
चिनमयी श्रीपदा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही महिला ने लिखा कि, 'ये होते कौन हैं मुझे बताने वाले कि मुझे क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं। वो भी मेरे ही घर पर।' चिनमयी का ट्वीट वायरल होने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने चिनमयी को ही ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके बाद महिला ने एक ट्वीट में लिखा था, 'मैं हर उस शख्स को ब्लॉक कर दूंगी जो भी इस मुद्दे का मजाक उड़ाएगा।' इस पूरे मामले पर चिनमयी ने उस महिला के समर्थन में आते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और लिखा, ' जो आदमी महिलाओं की छाती को घूरते हैं, ऐसा लगता है कि बचपन में उन्हें ठीक से स्तनपान नहीं कराया गया है।' इसके साथ ही  चिनमयी ने ट्विटर पर इसको लेकर कुछ ट्वीट्स किए हैं।
 

4 of 5
चिनमयी श्रीपदा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब चिनमयी सुर्खियों में हैं। इससे पहले अक्टूबर में ही एक शख्स द्वारा सोशल मीडिया पर न्यूड तस्वीरें भेजने को कहा था। इस पर चुप रहने की जगह सिंगर ने करारा जवाब दिया था। चिनमयी ने होशियारी के साथ न्यूड लिपस्टिक के कुछ शेड्स भेजते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरे कुछ पसंदीदा न्यूड।' बता दें कि न्यूड लिपस्टिक स्किन जैसे रंग की होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

चिनमयी श्रीपदा

5 of 5
Chinmayi Sripaada - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि उन्होंने इससे पहले एक तमिल लिरिसिस्ट पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। चिनमयी का कहना था कि इस मामले को दबाने के लिए उन्हें धमकियां भी मिलीं और इसी के साथ समझौता करने के लिए भी ऑफर आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें