फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पानीपत' के मेकर्स से मांगा सात करोड़ का हर्जाना, लेखक ने कहानी चुराने का लगाया आरोप

Mon, 25 Nov 2019 02:33 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
Panipat - फोटो : amar ujala, mumbai
मेगा स्टार अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड, सुपरस्टार आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला के बाद अब शो मैन आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत पर भी कहानी की चोरी करने का आरोप लगा है। इस बारे में फिल्म के निर्देशक. निर्माता और फिल्म की वितरक कंपनी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो गया है। रिलायंस एंटरटेनमेंट को ये नोटिस मिल चुका है, हालांकि इस बारे में कोई भी कुछ भी आधिकारिक रूप से कहने को तैयार नहीं है।
 
विज्ञापन

2 of 5
'पानीपत' में अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल अंबानी की फिल्म कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट ने इस साल सुपर 30 औऱ सांड की आंख जैसी चर्चित फिल्में बनाई हैं। इस कंपनी की अगली फिल्म कमांडो 3 इसी हफ्ते रिलीज होने जा रही है और दिसंबर में रिलीज होगी अर्जुन कपूर, कृति खरबंदा औऱ संजय दत्त स्टारर फिल्म पानीपत। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Panipat - फोटो : social mumbai
पानीपत फिल्म काफी दिनों से बनती रही है और फिल्म पर लगे बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपी राइट्स) की चोरी के आऱोपों के मुताबिक ये मामला दो साल से भी ज्यादा पुराना है जब फिल्म के निर्माता रोहित शेलाटकर पानीपत की तीसरी लड़ाई पर लिखे गए उपन्यास पानीपत के लेखक विश्वास पाटिल से मिले। विश्वास पाटिल का अब दावा है कि फिल्म पानीपत का पूरा कथानक और वातावरण उनके उपन्यास से ज्यों का त्यों उठा लिया गया है।

4 of 5
Panipat - फोटो : social media
पाटिल ने इस बाबत अब बाकायदा आर्थिक नुकसान की भरपाई का मुकदमा दर्ज कर दिया है और इसके नोटिस फिल्म पानीपत के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर, निर्माता रोहित शेलटकर औऱ वितरक रिलायंस एंटरटेनमेंट को भेज दिए हैं। नोटिस में विश्वास ने इन लोगों से सात करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई करने को कहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'पानीपत' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गौरतलब है कि विश्वास के लिखे उपन्यास पानीपत के अब तक मराठी में 40 से ऊपर संस्करण प्रकाशित हो चुके हैं। उपन्यास का हिंदी संस्करण भी काफी लोकप्रिय रहा है। इस बारे में फिल्म पानीपत के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर या फिल्म की वितरक कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं जताई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें