हॉरर फिल्म 'बैलून' के प्रोड्यूसर ने फिल्म के हीरो जय से उनकी फिल्म में देरी करने के लिए 1.5 करोड़ रुपए की डिमांड की है। हालांकि हॉरर फिल्म 'बैलून' को लोग काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन भी कर रही है।
विज्ञापन
2 of 4
फिल्म के प्रोड्यूसर नंदकुमार और अरुण बालाजी ने 'बैलून' फिल्म की शूटिंग में हुई देरी पर हीरो जय से 1.5 करोड़ रुपए की डिमांड की है। प्रोड्यूसर का कहना है कि शूटिंग के दौरान जय ने प्रोजेक्ट को लेकर काफी अव्यवहारिक आचरण दिखाया था, जिसके कारण फिल्म को बनने में एक साल से भी ज्यादा समय लग गया।
विज्ञापन
3 of 4
इस वजह से प्रोड्यूसर को करीब 1.5 करोड़ रुपए का नुकसान झेलना पड़ा है। जय के इस तरह व्यवहार के लिए प्रोड्यूसर नंदकुमार और अरुण बालाजी ने प्रोड्यूसर काउंसिल में उनकी शिकायत की है। साथ ही काउंसिल से अनुरोध किया है कि अगर जय उनके नुकसान की राशी को वापस नहीं करते तो उनपर प्रतिबंध लगा दिया जाए।
प्रोड्यूसर ने प्रोड्यूसर काउंसिल में कहा है कि 'बैलून' की शूटिंग के दौरान कुछ लोगों के अव्यवहारिक आचरण के चलते फिल्म का बजट बढ़ गया साथ ही प्रोजेक्ट में देरी भी हो गई। आपको बता दें कि 'बैलून' फिल्म में जय के साथ उनकी पत्नी अंजली लीड रोल में हैं। ये फिल्म तमिल हॉरर फिल्म है। इसे सिनेमाघरों में लोग काफी पंसंद कर रहे हैं।