फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना काम मिले अचानक अमीर हो गईं ये एक्ट्रेस, सेक्स रैकेट में हर रोज हो रहे चौंकाने वाले खुलासे

Tue, 19 Jun 2018 02:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
demo pic - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में तेलुगु फिल्म प्रोड्यूसर मोदुगुमुडी किशन और उनकी पत्नी चंद्रा पर अमेरिका के शिकागो में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा था । इसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस के लिप्त होने की जानकारी भी सामने आई थी । 
विज्ञापन

2 of 8
sex racket
ये दंपती टॉलीवुड एक्ट्रेसेस को अमेरिका में शो और काम दिलाने का बहाना बनाकर बुलाते थे और फिर उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेल देते थे। इस रैकेल में पांच तमिल एक्ट्रेस के नाम सामने आए हैं । अमेरिकी जांच एजेंसी ने इलिनॉयस के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में इस केस में अपनी जांच रिपोर्ट पेश की है ।
विज्ञापन

3 of 8
सेक्स रैकेट
खबरों की मानें तो कुछ एक्ट्रेस को किसी फिल्म या टीवी प्रोडक्शन में काम नहीं मिला इसके बाद भी उनके बैंक खातों में लाखों रुपए जमा हुए हैं । जिससे ये एक्ट्रेस शक के घेरे में आ गई हैं । पुलिस अब इन एक्ट्रेस से पूछताछ करेगी ।

4 of 8
श्री रेड्डी
बता दें कि इससे पहले साउथ फिल्मों की दो एक्ट्रेस ने इस दंपति के खिलाफ चौंकाने वाले खुलासे किए थे। इनमें से एक श्रीरेड्डी हैं जो पिछले दिनों कास्टिंग काउच केस को लेकर चर्चा में आई थीं । उन्होंने इस दंपती पर शोषण का आरोप लगाया है । 
विज्ञापन

5 of 8
श्री रेड्डी
श्री रेड्डी ने बताया कि आरोपी दंपति का हैदराबाद में कॉर्डिनेटर है जिसने उनसे संपर्क किया था। उसने अमेरिका जाने के लिए वीजा समेत सभी चीजों का जुगाड़ कर लेने की बात भी कही थी। यही नहीं उसने कहा कि उन्हें पैसे पॉपुलैरिटी के हिसाब से दिए जाएंगे।
विज्ञापन

6 of 8
अनसुइया
वहीं एक अन्य तेलुगू की मशहूर होस्ट और एक्ट्रेस अनसुइया ने  बताया, 'मुझे अमेरिका गए हुए काफी समय हो गया है। मैं 2014 में एक इवेंट में हिस्सा लेने संगीतकार देवी प्रसाद के साथ गई थी। 2016 में मुझे श्रीराज ने एक अमेरिकी नंबर से फोन किया और मुझसे पूछा कि क्या मैं तेलुगू एसोसिएशन इवेंट में हिस्सा लेने अमेरिका आ सकती हूं।'
विज्ञापन

7 of 8
अनसुइया
'वो जिस तरह बात कर रहे थे मैं बहुत असहज हो गई। उन्होंने इस बारे में वादा करने के लिए कहा लेकिन मैंने इवेंट में हिस्सा लेने से ही इनकार कर दिया। मेरे मना करने के बावजूद उन्होंने मेरी तस्वीरें इवेंट के पोस्टर में लगाई। तब मैंने ट्वीट कर कहा भी कि मैं इस इवेंट में हिस्सा नहीं ले पाऊंगी।'
विज्ञापन

8 of 8
अनसुइया और श्रीरेड्डी
बता दें कि आरोपी किशन और उसकी पत्नी इस काम के लिए अपने ग्राहकों से 3 हजार अमेरिकी डॉलर यानी करीब 2 लाख रुपए लेते थे। अमेरिकी पुलिस ने जब इस दंपति के घर पर छापा मारा तो उन्हें वहां से काफी सबूत मिले। पुलिस ने कई बैग और 70 कंडोम भी बरामद किए। यही नहीं पुलिस को एक ऐसा रजिस्टर भी मिला जिस पर आने वाली हीरोइनों की डिटेल थी कि उनकी डेट कब और किसके साथ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें