फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aishwarya Rajesh: तमिल एक्ट्रेस ऐश्वर्या राजेश का ट्विटर अकाउंट हैक, एलन मस्क को टैग कर की यह अपील

Fri, 24 Mar 2023 05:54 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तमिल एक्ट्रेस ऐश्वर्या राजेश का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। इसके बाद एक्ट्रेस के पब्लिसिस्ट ने एलन मस्क को टैग कर यह मैसेज दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या राजेश - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर तमिल एक्ट्रेस ऐश्वर्या राजेश भी साइबर क्राइम की शिकार हो गई हैं। 24 मार्च, शुक्रवार की सुबह साउथ डीवा के ट्विटर अकाउंट से हैरान करने वाले ट्वीट किए गए, जिसे देख उनके फैंस दंग रह गए। हालांकि, कुछ समय बाद ही ऐश्वर्या राजेश के पब्लिसिस्ट ने ऑफिशियल तौर पर इस बात की पुष्टि की कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
ऐश्वर्या राजेश - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या के पब्लिसिस्ट ने ट्वीट कर लिखा, 'एक्ट्रेस ऐश्वर्या राजेश का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इसका समाधान कर लिया जाएगा। तब तक, फैंस और फॉलोअर्स से अनुरोध किया जाता है कि वह उनके अकाउंट से किए गए किसी भी ट्वीट पर ध्यान न दें।'
विज्ञापन

3 of 5
ऐश्वर्या राजेश - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या के पब्लिसिस्ट की ओर से दूसरा ट्वीट एलन मस्क को टैग कर किया गया। इसमें एक्ट्रेस की ओर से उनके ट्विटर अकाउंट को रिकवर करने की मांग की गई है। ट्वीट में लिखा है,'डियर मिस्टर एलन मस्क, मैं साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राजेश का पब्लिसिस्ट हूं, जिनकी भारत और विदेशों में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हम आपका ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं कि सुश्री ऐश्वर्या राजेश का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है। हम इस मुद्दे को हल करने का आपकी टीम से अनुरोध करते हैं। 

साउथ की इस फिल्म के रीमेक में नजर आएंगे आमिर के बेटे जुनैद! पिता की तरह एक्टिंग में आजमाएंगे

4 of 5
ऐश्वर्या राजेश - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राजेश के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में द ग्रेट इंडियन किचन, ड्राइवर जमुना और रन बेबी रन जैसी फिल्मों में देखा गया। आने वाले दिनों में एक्ट्रेस को मोहनदास, पुलिमदा और अजयंते रंदम मोशनम जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाती नजर आएंगी। 

चियान विक्रम के किरदार 'अदिथा करिकलन' का लुक रिवील, ट्रेलर को लेकर बड़ी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐश्वर्या राजेश - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब हो कि ऐश्वर्या की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फॉलोइंग है। फैंस, एक्ट्रेस की हर एक एक्टिविटी पर नजरें गड़ाए रखते हैं। ऐश्वर्या राजेश अपने सोशल मीडिया अकाउंट को अपडेट करती हुई फैंस को विजुअल ट्रीट देती नजर आती हैं। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 2.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें