फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aditya Roy Kapur: अनन्या पांडे संग अफेयर की अटकलों के बीच आदित्य ने शादी पर दिया बयान, बताया कब लेंगे सात फेरे

Fri, 24 Mar 2023 05:14 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे - फोटो : social media
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के इश्क फरमाने के चर्चे काफी लंबे समय से बॉलीवुड गलियारों में हो रहे हैं। पिछले दिनों दोनों को एक साथ रैंप वॉक करते हुए भी देखा गया था, जिसके बाद से सभी कयास लगा रहे हैं कि आदित्य और अनन्या ने इस तरह अपना रिश्ता पब्लिक कर दिया है। हालांकि, आज तक अभिनेता या अभिनेत्री में से किसी ने भी इन अफवाहों पर रिएक्ट नहीं किया है, लेकिन किसी ने इसका खंडन भी नहीं किया है। ऐसे में अब हाल ही में  आदित्य रॉय कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी की प्लानिंग को लेकर खुलकर बात की है।
 
विज्ञापन

2 of 5
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : Social media
आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'गुमराह' का जोरो-शोरो से प्रमोशन कर रहे हैं। मृणाल ठाकुर के साथ उनकी यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हाल ही में रखे गए फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में अभिनेता से उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई तरह के सवाल किए गए। जब आदित्य से पूछा गया कि क्या वह अब 'बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर' का पद छोड़ने के लिए तैयार हैं या नहीं? तो इसके जवाब में अभिनेता ने कहा, 'मुझे लगता है कि हर कोई शादी कर रहा है लेकिन मुझे फिलहाल इस मुद्दे की चिंता नहीं है। इसलिए, मेरी शादी के लिए अभी आप सभी को थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि मैं सही समय आने पर ही यह करूंगा।'
विज्ञापन

3 of 5
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : social media
आदित्य ने इस इवेंट में अपनी अपकमिंग फिल्म में अपने द्वारा निभाए गए डबल रोल के बारे में भी बात की और कहा, 'मैंने कभी भी किसी फिल्म में डबल रोल नहीं किया है। यह मेरे लिए एक चुनौतीपूर्ण काम था, लेकिन इसे करके मजा आ गया। दोनों किरदारों को हमें अलग दिखाना था। मैंने डिक्शन क्लासेस की और दोनों किरदारों को अलग-अलग बनाया। थ्रिलर पर काम करते समय आपके सामने जो चुनौती होती है, वह दर्शकों से एक कदम आगे रहने की होती है।'
Parineeti-Raghav: परिणीति संग डिनर पर स्पॉट होने पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, बोले-मुझसे राजनीतिक सवाल पूछिए

4 of 5
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें, आदित्य और अनन्या के रिलेशन में होने की अटकलें  तब से लगाई जा रही हैं, जब से अनन्या करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में दिखाई दी थीं। दरअसल, करण जौहर ने अपने चैट शो में दोनों के रिश्ते में होने की हिंट दी थी। निर्माता ने अनन्या को मजाक में कहा कि दोनों को अक्सर बॉलीवुड पार्टीज में एक साथ देखा जाता है। पिछले साल कृति सेनन की दिवाली पार्टी में भी दोनों को साथ देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदित्य रॉय कपूर-मृणाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आदित्य के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' में देखा गया था। इस सीरीज में आदित्य रॉय कपूर के साथ अनिल कपूर नजर आए थे। इसके साथ ही अभिनेता जल्द ही फिल्म 'गुमराह' में काम करते दिखाई देंगे। यह फिल्म अरुण विजय और विद्या प्रदीप अभिनीत साल 2019 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'थाडम' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में आदित्य के साथ मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। 'गुमराह' 7 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Adnan Sami: पाकिस्तानी ट्रोल्स को अदनान सामी ने दिया मुहतोड़ जवाब, बोले-पैसों के लिए नहीं ली भारत की नागरिकता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें