फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवसान: सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती हुए अभिनेता विवेक, एक दिन पहले लगवाई थी कोरोना वैक्सीन

Fri, 16 Apr 2021 05:35 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विवेक - फोटो : Social media
विज्ञापन

लोकप्रिय तमिल अभिनेता विवेक को शुक्रवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अचेत होने पर चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिल्म उद्योग और अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अभिनेता को शहर के एक अस्पताल में आईसीयू में रखा गया है। सूत्रों ने बताया कि 59 वर्षीय कॉमेडियन ने बृहस्पतिवार को कोविड 19 का टीका लगवाया था। उन्होंने कहा कि अभिनेता ने सीने में दर्द की शिकायत की और बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


उनके प्रचार का काम देखने वाले निकिल मुरुगन ने संवाददाताओं को बताया कि अभिनेता का एंजियोग्राम (एक्स-रे के जरिये रक्त वाहिकाओं की तस्वीर लेने की प्रक्रिया) किया गया है और वह ठीक हैं। उन्होंने बताया कि अभिनेता होश में हैं और बात कर रहे हैं। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित विवेक रजनीकांत, थलपति विजय, विक्रम और धनुष जैसे स्टार्स के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह कुछ फिल्मों में मुख्य कलाकार के तौर पर भी नजर आए और पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलाने में भी वह सक्रिय रहे हैं।  इधर, अभिनेता के बीमार पड़ने के बाद उनके फैंस जल्द स्वस्थ होने को लेकर कामना कर रहे हैं।

पूरे देश मे इस समय कोरोना कहर बरपा रहा है। इससे बचने के लिए एक तरफ लोग कोरोना के दिशा निर्देशों का पालन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ वैक्सीन लगवा रहे हैं। इसी क्रम में विवेक ने भी 15 अप्रैल को कोरोना वैक्सीन लगवाई थी। बता दें कि विवेक अपने दोस्त के साथ सरकारी अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया था कि वो सरकारी अस्पताल में क्यों वैक्सीन ले रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया था कि 'सरकारी अस्पताल में हर वर्ग के लोग पहुंचते हैं। इसकी पहुंच ज्यादा लोगों तक है। कोविड वैक्सीन सही है। इसको लगवाने के बाद आप बीमार नहीं पड़ेंगे। इसे लगवाने के बाद काफी हद तक खतरा कम हो जायेगा। 15 अप्रैल को विवेक ने वैक्सीन लगवाई और 16 अप्रैल को सीने में दर्द के कारण उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें