फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तीन अभिनेताओं को अपने स्वयंवर में शामिल करना चाहती हैं तमन्ना, लिस्ट में प्रभास भी शामिल

Tue, 10 Mar 2020 03:15 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल में बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज कौर गिल अपने स्वयंवर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब नेशनल टीवी पर किसी सितारे का स्वयंवर किया जा रहा हो। इससे पहले भी कुछ सितारों स्वयंवर रचा चुका हैं। ऐसे में जब अभिनेत्री तमन्ना भाटिया से स्वयंवर को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसका बड़ा ही मजेदार जवाब दिया।
विज्ञापन

2 of 4
तमन्ना भाटिया
दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान तमन्ना भाटिया से पूछा गया कि अगर कभी उनका स्वयंवर होता है तो वे कौन से तीन सुपरस्टार एक्टर्स हैं जिन्हें वे अपने स्वयंवर में देखना चाहेंगी? इस सवाल के जवाब के साथ ही एक बार फिर जाहिर हो गया है कि तमन्ना, ऋतिक रोशन की फैन हैं।
विज्ञापन

3 of 4
तमन्ना भाटिया
तमन्ना ने अपने स्वयंवर में शामिल होने वाली अभिनेताओं के लिए ऋतिक रोशन, विक्की कौशल और प्रभास  का नाम लिया। तमन्ना के इस जवाब के बाद से एक बार फिर साफ हो गया है कि तमन्ना ऋतिक की बड़ी फैन हैं।
विज्ञापन

4 of 4
Tamannaah Bhatia
वहीं तमन्ना ने बताया कि जब कुछ वक्त पहले वो ऋतिक से मिली थीं तो उन्होंने बताया था कि वो उनकी बहुत बड़ी फैन हैं। वहीं उस वक्त तमन्ना ने ऋतिक के साथ तस्वीर भी क्लिक करवाई थी। बता दें कि तमन्ना और ऋतिक की वो तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें