फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड सेलेब्स ने कुछ इस तरह से मनाई होली, देखें सितारों की इंस्टाग्राम तस्वीरें

Tue, 10 Mar 2020 02:01 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सितारों की होली तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
पूरे देश में होली का त्योहार जोर शोर से मनाया जा रहा है। न सिर्फ आम लोग बल्कि बॉलीवुड के सितारों पर भी इसका खुमार देखने को मिल रहा है। हालांकि कोरोनावायरस के असर के चलते सभी सितारे भी होली खेलने में काफी सावधानी बरत रहे हैं और यही सलाह वो अपने फैंस को भी दे रहे हैं। इस बीच आपको दिखाते हैं बॉलीवुड सितारों ने किस तरह से होली मनाई।
विज्ञापन

2 of 6
shilpa shetty - फोटो : social media
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने इस त्योहार को काफी सावधानी से एन्जॉय किया। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में शिल्पा सूखे रंग से होली खेलती नजर आ रही हैं। वहीं टिक टॉक वीडियो में शिल्पा एन्जॉय करती दिख रही हैं।

विज्ञापन

3 of 6
Neha Kakkar - फोटो : Instagram
नेहा कक्कड़
सिंगर नेहा कक्कड़ सिर्फ सिंगिंग के साथ ही नहीं बल्कि अपनी सादगी से भी सभी का दिल जीत लेती हैं। ऐसे में नेहा ने होली को भी काफी सादगी से बनाया है। नेहा कक्कड़ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी सादगी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

4 of 6
Natasa Stankovic and Hardik Pandya - फोटो : Instagram
नताशा स्तानकोविक- हार्दिक पांड्या
इस साल की शुरुआत में ही नताशा स्तानकोविक ने भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ सगाई की थी। इसके बाद से कई बार नताशा स्तानकोविक और हार्दिक पांड्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। ऐसे में एक बार फिर नताशा स्तानकोविक और हार्दिक पांड्या की तस्वीरें सामने आई हैं।

विज्ञापन

5 of 6
deepika padukone - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर अपने फैंस का भी पूरी तरह से ख्याल रखती हैं। दीपिका हर खास मौके पर अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं। ऐसे में एक बार फिर से दीपिका ने होली के खास मौके पर फैंस के साथ अपना वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने काफी सादगी के साथ होलिका दहन का त्योहार मनाया। अमिताभ के साथ पत्नी जया बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या भी नजर आईं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें