फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamannaah Bhatia: मिट्टी के बर्तन बनाना सीख रहीं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया, कुछ ही देर में बना दी मटकी

Wed, 10 Aug 2022 06:21 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
तमन्ना भाटिया मिट्टी के बर्तन बनाती हुई - फोटो : insta
सिनेमा जगत के सितारे अभिनय से हटकर भी नई-नई स्किल्स सीखते रहते हैं, इन्हीं में से एक साउथ अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भी हैं। एक्ट्रेस के हाथ में इस समय कई प्रोजेक्ट हैं, जिसके चलते वह काफी व्यस्त चल रही हैं लेकिन अपनी व्यस्तताओं से खाली समय निकालकर वह अपने अन्य रुचियों पर भी ध्यान दे रही हैं। आज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्हें मिट्टी के बर्तन बनाना सीखते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 4
तमन्ना भाटिया - फोटो : insta
तमन्ना भाटिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से जो वीडियो साझा किया है, उसमें वह एक ट्रेनर से साथ मिट्टी का पॉट बनाती नजर आ रही हैं। अभिनय के अलावा इस काम को भी एक्ट्रेस बहुत अच्छी तरह से करती दिखाई दीं और उन्होंने कुछ ही देर में मिट्टी को सही आकार में ढालकर मटकी बना दी। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- "मिस बी और उनका ब्रेक टाइम"। इसके साथ ही उन्होंने सेल्फ केयर, लर्निंग न्यू स्किल्स जैसे हैशटैग का यूज भी किया।
विज्ञापन

3 of 4
तमन्ना भाटिया - फोटो : insta
फैंस ने बांधे तारीफों के पुल
तमन्ना भाटिया द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा- आप ऑलराउंडर हैं टिम्मी (तमन्ना)। इसी तरह से एक दूसरे प्रशंसक ने लिखा- मिस बी आप अपने सीखने की स्किल्स पर कड़ी मेहनत कर रही हैं। इसी तरह से अन्य फैंस भी कमेंट और दिल वाले इमोटिकॉन्स के जरिए प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं तमन्ना भाटिया
बात करें वर्क फ्रंट की तो कुछ दिनों पहले उनकी फिल्म 'F3' रिलीज हुई थी, जिसमें एक्ट्रेस लोगों को हंसाती नजर आईं थी। फिलहाल वह अपनी आगामी तेलुगू फिल्म 'गुरथुंडा सीताकलाम' पर काम कर रही हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म बबली बाउंसर भी आने वाली है। यह फिल्म 23 सितंबर 2022 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें