फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को हुआ कोरोना, हैदराबाद के अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sun, 04 Oct 2020 06:54 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tamannaah bhatia - फोटो : file photo
कोरोना का कहर देशभर में रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। कोरोना जैसी महामारी से बॉलीवुड भी अछूता नहीं रहा है। कुछ समय पहले बच्चन परिवार भी इस महामारी की चपेट में आ गया था। हालांकि परिवार ने इस बीमारी को मात दे दी है। अब खबर है कि कोरोना वायरस 'बाहुबली' फेम अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के घर भी पहुंच गया है। अभिनेत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह पिछले कुछ दिनों से वेब सीरीज के लिए हैदराबाद में थीं।
विज्ञापन

2 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : file photo
हाल ही में तमन्ना भाटिया को कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दिए जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जैसे ही उनके कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई उनके फैंस और फॉलोअर्स तमन्ना भाटिया के जल्द से ठीक हो जाने की दुआ करने लगे।
विज्ञापन

3 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : file photo
इससे पहले तमन्ना ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि उनके पिता संतोष और मां रजनी में कोविड-19 के हल्के लक्षण थे। जिसके बाद दोनों की जांच करवाई गई। जांच में तमन्ना के माता पिता दोनों पॉजिटिव मिले। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों समेत स्टाफ और तमन्ना का खुद का भी परीक्षण करवाया गया। हालांकि बाकी सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। लेकिन अब तमन्ना में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए हैं।

4 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : file photo
तमन्ना ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'मेरे पेरेंट्स के अंदर वीकेंड में हल्के कोविड-19 के लक्षण दिख रहे थे। एहतियात के तौर पर घर के सभी लोगों ने तुरंत जांच कराई। अब रिजल्ट आ गया है। दुर्भाग्य से मेरे पेरेंट्स कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। अधिकारियों को उनकी स्थिति के बारे में अपडेट किया गया है। हम सभी दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं। भगवान की कृपा से वे अच्छी तरह से लड़ रहे हैं। आप सभी की प्रार्थनाएं और आशीर्वाद उन्हें ठीक करने में मदद करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : file photo
तमन्ना के इस पोस्ट के बाद अब उनके तमाम फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके माता पिता के अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। साथ ही तमन्ना को भी ऐसे समय में हिम्मत से काम लेने की सलाह दे रहे हैं। बता दें कि कोरोना महामारी लगातार फैलती ही जा रही है। इससे रोकथाम के उपाय भी किए जा रहे हैं पर इस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। महाराष्ट्र में इस महामारी का गहरा प्रकोप देखा जा रहा है। जिसके चलते तमाम बॉलीवुड स्टार्स भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें