फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शख्स ने कहा- 'ऑपरेशन नहीं हुआ तो हाथ कट जाएगा', सोनू सूद ने दिया ऐसा जवाब, हर तरफ हो रही तारीफ

Sun, 04 Oct 2020 04:14 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : Twitter- @SonuSood
आर्थिक रूप से कमजोर, परेशान और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अभिनेता सोनू सूद हमेशा तैयार रहते हैं। उनका सोशल मीडिया अकाउंट ऐसे ही समाजिक कार्यों से भरा पड़ा है। लोगों के प्रति अपनी निस्वार्थ सेवा को लेकर हर तरफ सोनू सूद की तारीफ हो रही है। इस काम के लिए उन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिष्ठित SDG Special Humanitarian Action Award से भी नवाजा गया है। उन्होंने लॉकडाउन के समय लोगों की मदद करने का कारवां शुरू किया था, जोकि अब बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : Twitter- @SonuSood
सोशल मीडिया के जरिए किसी ने उनसे पढ़ाई के लिए मदद मांगी तो किसी ने बिजनेस के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। अब एक्टर की इस दारियादिली के चलते एक युवक के हाथ का ऑपरेशन होने जा रहा है। एक युवक ने सोनू कौ टैग करते हुए अपने पड़ोसी के लिए मदद मांगी है जिसका जवाब देकर सोनू इस वक्त चर्चा में हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : Twitter- @SonuSood
कुनाल सिंह राजपूत नाम के एक शख्स ने सोनू सूद और नीति गोयल के टैग करते हुए ट्वीट किया- 'मेरे पड़ोसी का एक एक्सीडेंट में हाथ घायल हो गया। छह महीने के इलाज के बाद भी यह ठीक नहीं हो पाया है क्योंकि उन्हें ठीक से इलाज नहीं मिल पा रहा है। वह ऑटो चलाकर अपने घरवालों के खर्च चलाते हैं। जल्द से जल्द इलाज नहीं किया गया तो हाथ काटना पड़ सकता है। इनकी मदद करें।'
 

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : Twitter- @SonuSood
इसका जवाब देते हुए सोनू ने लिखा, 'हाथ कैसे कटने देंगे भाई ? आपकी सर्जरी 12th Oct को फिक्स है। अपनी ऑटो में घुमा देना कभी।।' सोनू सूद की इस मदद के बाद युवक फिर से ऑटो चला सकेगा। इस रिप्लाई के बाद लोग सोनू सूद को भगवान मान रहे हैं। हर तरफ उनकी तारीफ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : Twitter- @SonuSood
सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान हजारों प्रवासी मजदूरों को अपने खर्चे पर उन्हें उनके घर भिजवाया। सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। लोग उनसे इसके जरिए मदद की गुहार भी लगाते रहते हैं। इसके अलावा एक्टर गरीब लोगों के रोजगार में मदद कर रहे हैं और बच्चों को एजुकेशन के लिए संसाधन उपलब्ध करवा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें