फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MeToo पर तमन्ना भाटिया का बयान, एक्शन सीक्वेंस पर मेकर्स ने खर्च किए 40 करोड़, पांच खबरें

Sun, 20 Oct 2019 04:58 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Tamannaah Bhatia, Indian 2 - फोटो : amar ujala
MeToo अभियान पर बोलीं तमन्ना भाटिया
MeToo अभियान को लेकर अभी भी कई फिल्मी सितारे अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। इस बार अभिनेत्री तमन्ना भाटिया MeToo अभियान को लेकर एक बार फिर से बोली हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अपने स्वभाव के कारण उन्होंने कभी भी इस तरह की किसी घटना का सामना नहीं किया। फिर भी उन्होंने MeToo अभियान में अपनी कहानी साझा करने वाली और आवाज उठाने वाली सभी महिलाओं की सराहना की थी।
विज्ञापन

2 of 5
kangana ranaut - फोटो : file photo
विवाद के बाद एक तस्वीर में नजर आईं कंगना रनौत और सोनम कपूर
बीते साल फिल्म इंस्डस्ट्री की कई महिलाओं ने मीटू अभियान के जरिए यौन उत्पीड़न की घटनाओं का खुलासा किया था। इस अभियान के जरिए अभिनेत्री कंगना रनौत ने निर्देशक विकास बहल पर गंभीर आरोप लगाए थे। कंगना के इन आरोपों पर अभिनेत्री सोनम ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कंगना को गंभीरता से नहीं लिया जा सकता है, हालांकि मैं उनके विचारों का सम्मान करती हूं।
इसके बाद कंगना रनौत ने सोनम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए थे। इसके बाद सोनम और कंगना के बीच विवाद देखने को मिला था। इस बार इन दोनों एक साथ तस्वीर में देखा गया है। फिल्ममेकर मधुर भंडारकर और सेक्रेड गेम्स की अभिनेत्री कुब्रा सैत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें ये चारों एक साथ नजर आ रहे हैं।  
 
विज्ञापन

3 of 5
प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : PTI
बिग बॉस 13 के प्रतिबंध पर बोले प्रकाश जावड़ेकर
छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस 13 पर प्रतिबंध लगाने वाले विवाद पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय प्रकाश जावड़ेकर ने प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इस पूरे मामले में मंत्रालय फैसला करेगा। उन्होंने कहा- हमने मंत्रालय से कहा है कि बिग बॉस के खिलाफ आ रही शिकायतों पर ध्यान दें। गौरतलब है कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक ने पत्र लिखकर सरकार से बिग बॉस के जरिए अश्लीलता फैलाए जाने की शिकायत की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी शो को बंद करने की आवाजें उठी थीं। 

4 of 5
Taapsee Pannu - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
रंगोली की बातों पर तापसी पन्नू का करारा जवाब
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कंगना रनौत की बहन रंगोली की उस बात का करारा जवाब दिया जिसमें एक ट्वीट में उन्होंने कहा था तापसी पन्नू ने अभिनय का ए भी नहीं आता है। वेबसाइट स्पॉटबॉय से बात करते हुए तापसी ने कहा- हां मुझे अभिनय नहीं आता है फिर भी फिल्में मिल रही हैं। निर्देशकों से पूछना चाहिए कि वो मेरे पास क्यों आ रहे हैं ? मुझे माफ करना, लेकिन मैंने कुछ चार फिल्में साइन की है इसलिए आपको ये सब चीजें बर्दाश्त करनी पड़ेंगी। तापसी ने इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कमल हासन - फोटो : Twitter
'इंडियन 2' के एक्शन सीक्वेंस पर मेकर्स ने खर्च किए 40 करोड़ रुपए
हिंदी और साउथ फिल्मों में अपने एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाले सुपरस्टार कमल हासन इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'इंडियन 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के एक्शन सीक्वेंस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार इस फिल्म का एक्शन सीक्वेंस भोपाल में शूट किया जाएगा। इसके सीक्वेंस को शूट करने के लिए मेकर्स ने 40 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इस एक्शन सीक्वेंस पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पीटर हेन काम कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें