लस्ट स्टोरीज 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'लस्ट स्टोरीज 2' के बारे में बात करें तो यह इसी नाम की 2018 में रिलीज हुई सीरीज का दूसरा पार्ट है, जिसमें राधिका आप्टे, भूमि पेडनेकर, कियारा आडवाणी, विक्की कौशल, मनीषा कोइराला, जयदीप अहलावत, नील भूपालम और संजय कपूर जैसे अन्य कलाकार थे। इस बार तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा वाले सेगमेंट का निर्देशन सुजॉय घोष ने किया है। इस सीरीज में इन दोनों के अलावा, अंगद बेदी, मृणाल ठाकुर, नीना गुप्ता, अमृता सुभाष, तिलोत्तमा शोम, काजोल और कुमुद मिश्रा जैसे कलाकार हैं।