फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में तैमूर ने करीना कपूर को दिया खूबसूरत तोहफा, दिखाई ये कलाकारी

Sun, 05 Apr 2020 06:37 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Taimur Ali Khan - फोटो : Instagram
लॉकडाउन की वजह से इन दिनों बॉलीवुड सितारे अपना सारा वक्त घर पर ही बिता रहे हैं। इसके चलते स्टार्स सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हो गए हैं। वो अपनी वीडियोज और तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। करीना कपूर भी अपना सारा समय अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर को दे रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
taimur ali khan - फोटो : social media
घर पर इन दिनों तैमूर कभी अपने पापा सैफ के साथ पौधे लगाते हुए नजर आते हैं तो कभी वो ड्राइंग करने लगते हैं। अब तैमूर ने अपनी मां करीना कपूर के लिए एक प्यारा सा नेकलेस बनाया है। बेटे ये कलाकारी देखकर करीना बहुत खुश हुई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Kareena Kapoor - फोटो : Social Media
करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उन्होंने तैमूर का बनाया हुआ नेकलेस पहन रखा है। ये नेकलेस कलरफुल पास्ता से बना है। करीना ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, 'पास्ता ला विस्ता. तैमूर अली खान के हाथों से बनी ज्वेलरी। #QuaranTimDiarie'
 

4 of 5
सैफ, करीना - फोटो : Social Media
बता दें कि पिछले दिनों करीना कपूर और सैफ अली खान ने यूनिसेफ, गिव इंडिय और इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर ह्यूमन वैल्यूज जैसी ग्लोबल संस्थाओं को दान दिया था। जिसके बाद उन्हें किसी भारतीय संस्था में आर्थिक मदद न देने की वजह से ट्रोल होना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kareena and Saif - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
हालांकि कुछ दिन बाद ही करीना और सैफ ने दोबारा दान दिया। उन्होंने पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक मदद दी । इन दोनों के अलावा बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी मदद के लिए आगे आए।

सेलेब्स के कुकिंग वीडियो शेयर करने पर भड़कीं सानिया मिर्जा, दीया मिर्जा ने दिया ये जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें