फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेलेब्स के कुकिंग वीडियो शेयर करने पर भड़कीं सानिया मिर्जा, दीया मिर्जा ने दिया ये जवाब

Sun, 05 Apr 2020 05:21 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sania Mirza and Dia Mirza - फोटो : Social Media
देश पर इस समय कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है। इस वायरस से 3072 लोग संक्रमित हैं जबकि 75 की जान चली गई है। इसी के चलते देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। लोग अब अपने घरों के अंदर कैद हो गए है। इस बीच बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। अक्सर ये स्टार्स वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों स्टार्स घर का काम करते हुए, सफाई करते हुए, वर्कआउट करते हुए, खान बनाते हुए जैसी वीडियोज खूब शेयर कर रहे हैं। लेकिन ऐसी वीडियोज देखकर अब टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा का गुस्सा फूट पड़ा है। 
विज्ञापन

3 of 5
sania mirza
सानिया ने ट्वीट करते हुए लिखा 'केवल, इतना ही कहना था कि सैंकड़ों, हजारों लोग ऐसे हैं खासकर हमारे तरफ, इस दुनिया में जो भूख की वजह से मर रहे हैं और दिन भर खाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं ताकि अगर उनका भाग्य हो तो उन्हें एक वक्त का खाना नसीब हो जाए।'

 

4 of 5
dia mirza - फोटो : amar ujala
सानिया के इस ट्वीट का बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा अपनी प्रतिक्रिया दी है। दीया ने लिखा, 'सानिया, मैं आपको नहीं बता सकती कि मैंने इस बारे में कितनी बार सोचा...विशेष रूप से इंस्टा पर ऐसी पोस्ट्स, लेकिन मुझे लगता है कि हर किसी का मुकाबला करने का अपना तरीका है। एक चीज जो मैं रोज सीख रही हूं, वो ये है कि ये जजमेंट पास करने का समय नहीं है। तो सबसे अच्छा है कि हम अपना काम करें और अपना रास्ता खोजें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Yami Gautam - फोटो : social media
दीया मिर्जा की इस बात पर यामी गौतम ने भी सहमति जताई है। उन्होंने लिखा, मैं सहमत हूं दीया! हर कोई वंचितों की मदद करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहा है। एक भी व्यक्ति, जिसे मैं जानती हूं, हमारे पास जो कुछ भी है उसके लिए आभार व्यक्त करना भूल जाता है। पूरे देश में लॉकडाउन लागू है ऐसे समय में कोई इसमें वो क्या व्यक्त करना चाहते है उन पर छोड़ दें , उन्हें केवल सकारात्मकता और प्रयास करने दें।'

लॉकडाउन में दोस्त के साथ लग्जरी कार से घूमने निकली अभिनेत्री का एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें