फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ और करीना ने काटा तैमूर का पहला बर्थडे केक, करिश्मा ने शेयर की तस्वीरें

Thu, 21 Dec 2017 07:59 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
taimur - फोटो : प्रेमचंद पालमी
फिल्म अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर ने अपने बेटे तैमूर का फर्स्ट बर्थडे केक काटा। करिश्मा कपूर ने बर्थ-डे सलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। पार्टी में खूब धमाल किया। 

पढ़ें:- PHOTOS: रात 12 बजे शुरू हुआ तैमूर के बर्थडे का जश्न, पटौदी पैलेस से पहली तस्वीर आई सामने
 
विज्ञापन

2 of 5
taimur - फोटो : प्रेमचंद पालमी
तैमूर का जन्मदिन पटौदी स्थित इब्राहिम पैलेस में मनाया। सैफ ने तैमूर के हाथों से केक कटवाया। वहीं तैमूर की दादी शर्मिला टैगोर ने तैमूर की ओर हाथ बढ़ाकर उसकी केक काटने में मदद की। वहीं नन्हे नवाब की नानी बबीता कपूर भी केक काटने के समय साथ थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
taimur - फोटो : प्रेमचंद पालमी
केक काटने के बाद तैमूर अली खान केक से खेलते हुआ नजर आया। इस दौरान तैमूर ने नीली जींस और सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई थी, जबकि सैफ ने नीली जींस व महरून रंग की लाइनदार शर्ट के ऊपर क्रीम कलर की जैकेट पहनी हुई थी।  बता दें कि नन्हे नवाब का जन्मदिन मनाने के लिए खान और कपूर परिवार के लोग पहले से ही पहुंचे हुए थे। 
 

4 of 5
taimur
बुधवार को भी मेहमानों के आने का सिलसिला जारी था। तैमूर की दादी और सिने तारिका शर्मिला टैगोर अपनी सहेली जयंती के साथ बुधवार सुबह ही महल पहुंचीं। तैमूर की बुआ सब्बा अली खान, करण कपूर समेत सैफीना के मित्र महल में पहुंचे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
taimur
सभी ने तैमूर को जन्मदिन की बधाई दी। जन्मदिन को खास बनाने के लिए पटौदी इब्राहिम पैलेस को दुल्हन की तरह से सजाया गया था। केक शाम को ही काट दिया गया था जबकि पार्टी देर शाम शुरू हुई। आए मेहमानों ने पार्टी में खूब धमाल किया। हाल ही तैमूर के नाना शशी कपूर की मृत्यु हुई थी, इसी कारण जन्मदिन सादगी से मनाया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें