आयुष्मान खुराना के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे आयुष्मान खुराना के लिए ये साल बेेहद खास है। हाल ही में आयुष्मान राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजे गए। 'अंधाधुन', 'बधाई हो' और 'आर्टिकल 15' जैसी ब्लॉकबस्टर देकर आयुष्मान बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं। इस शुक्रवार उनकी ड्रीम गर्ल रिलीज हुई जिसे फैंस का प्यार मिल रहा है। आयुष्मान के जन्मदिन पर उन्हें ढेर सारी बधाईयां मिल रही हैं।