फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बबीता जी' ने शेयर की ग्लैमरस तस्वीर, निराश हुए यूजर्स बोले- वहां 'टप्पू के पापा' कर्ज के दलदल में फंसे हैं और आप...

Fri, 26 Feb 2021 11:58 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बबीता जी, जेठालाल - फोटो : File Photo
तारक मेहता शो में जेठालाल का एकतरफा प्यार 'बबीताजी' का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो फैंस के साथ साझा किया है जिसमें वह अपनी अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। हालांकि फैंस उनके इस पोस्ट से बेहद निराश हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मुनमुन दत्ता - फोटो : instagram/mmoonstar
दरअसल बात ये हैं कि इन दिनों जेठालाल पर आर्थिक संकट का साया मंडरा रहा है। इतना ही नहीं जेठालाल को अपनी 12 साल पुरानी दुकान बेचने तक का फैसला लेना पड़ गया है। जिसकी वजह से फैंस बहुत परेशान हैं और बबीता जी की पोस्ट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा है, उधर 'टप्पू के पापा' कर्ज के दलदल में फंसे हैं और आप ग्लैमरस तस्वीरें साझा कर रही हैं। जाइए जाकर टप्पू के पापा की मदद करिए। वहीं एक यूजर ने लिखा-ये क्या बबीता जी टप्पू के पापा देखेंगे तो उन्हें बहुत बुरा लगेगा। हालांकि यूजर्स ने ये सारी बातें मजाक में कहीं हैं।

4 of 5
जेठालाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इन दिनों शो में जेठालाल पैसों के चलते काफी समय से मुसीबत में हैं। अब वो कर्ज में भी डूब गए हैं और हालत इतनी खराब हो गई है कि वह सोसाइटी छोड़कर जाने की भी बात कर रहे हैं। उनकी दुकान गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स पर ताला लगाने की नौबत तक आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेठालाल - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों शो में जेठालाल पैसों के चलते काफी समय से मुसीबत में हैं। अब वो कर्ज में भी डूब गए हैं और हालत इतनी खराब हो गई है कि वह सोसाइटी छोड़कर जाने की भी बात कर रहे हैं। उनकी दुकान गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स पर ताला लगाने की नौबत तक आ गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें